कैट ब्रांड के दो बेहद ही मजबूत स्मार्टफोन लॉन्च

कैट या कैटरपिलर, अमेरिका की एक कंस्ट्रक्शन मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी ने 2013 में अपना लाइसेंस अमेरिका की बुलिट मोबाइल को दे दिया था। तभी से बुलिट मोबाइल कैट-ब्रांड वाले फ़ीचर फोन, स्मार्टफोन के साथ-साथ एक्सेसरी बना रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 सितंबर 2017 14:43 IST
कैट या कैटरपिलर, अमेरिका की एक कंस्ट्रक्शन मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी ने 2013 में अपना लाइसेंस अमेरिका की बुलिट मोबाइल को दे दिया था। तभी से बुलिट मोबाइल कैट-ब्रांड वाले फ़ीचर फोन, स्मार्टफोन के साथ-साथ एक्सेसरी बना रही है। कैटरपिलर ब्रांड ने गुरुवार को अपने नए भरोसेमंद स्मार्टफोन और एक नया टैबलेट आईएफए 2017 बर्लिन में लॉन्च कर दिए। कैट एस41 और कैट एस31 स्मार्टफोन स्मार्टफोन मजबूत बनावट, वाटर रेसिस्टेंस, मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। कैट एस31 की कीमत 299 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 24,700 रुपये) और कैट एस41 की कीमत 399 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 32,900 रुपये) है। एस41 पहले ही कंपन की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जबकि एस31 इसी साल कुछ समय बाद उपलब्ध कराया गया था। कंपनी ने एक विंडोज़-आधारित टैबलेट कैट टी20 पेश किया, और इसकी कीमत 599 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 49,500 रुपये) है। इस टैबलेट की उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा पर चलते हैं और डुअल सिम सपोर्ट करते हैं। डिवाइस में एक अनोखा डिज़ाइन है और यह एक रबर रियर के साथ आता है जिससे इसे गिरने पर नुकसान नहीं होगा।
Advertisement

कैट एस41
कैट एस41 से शुरुआत करें तो, बुलिट का कहना है कि स्मार्टफोन 'आईपी68 रेटिंग से लैस' है और 2 मीटर तक गहरे पानी में एक घंटे तक रहने पर भी नुकसान नहीं होगा। 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी फोन टूटेगा नहीं। इस फोन ने  MIL-STD 810G सर्टिफिकेट भी पास किया है और यह कैटेगरी 4 वाइब्रेशन प्रूफ सपोर्ट करता है। कैट एस41 में लेटेस्ट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 स्क्रैच-रेसिस्टेंस है, और इसमें एक बड़ी बैटरी है जो एक बैटरी शेयरिंग फ़ीचर के साथ आता है जिससे आप दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।
Advertisement

कैट एस41 में एक 5 इंच फुल एचडी (1080x 1920 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है जो ऑटो स्विच सपोर्ट से लैस है। और गीली उंगलियों व ग्लोव सपोर्ट भी करता है। इस फोन में एक 2.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी20 एमटी6757 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल रियर सेंसर है। आगे की तरफ़ एक 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा भी है।
 

इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है जिससे 38 घंटे तक का टॉक टाइम (3जी पर) और 44 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इसमें एक बैटरी शेयरिंग फ़ीचर है जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज हो जाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट (ओटीजी के साथ) और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। कैट एस41 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 152x75x12.85 मिलीमीटर और वज़न 218 ग्राम है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
Advertisement

कैट एस31
कैट एस31 में एक 4.7 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जो गीली उंगलियों और ग्लोव के साथ छूने पर भी सपोर्ट करता है। प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इस फोन को आईपी68 सर्टिफिकेट मिला है जिसका मतलब है कि 35 मिनट तक 1.2 मीटर गहरे पानी में भी फोन सुरक्षित रहेगा। 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी फोन को नुकसान नहीं होगा और इसने MIL-STD 810G स्टैंडर्ड टेस्ट पास किया है। इस फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 क्वाड-कोर प्रोसेसर व 2 जीबी रैम दिया है। इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, एस31 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा है। इस फोन में 4000 एमएएच बैटरी है और इसमें एस41 के समान ही कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 146x74.42x12.6 मिलीमीटर और वज़न 200 ग्राम है। फोन में एस41 जैसे ही सेंसर हैं।
Advertisement

कैट टी20 टैबलेट
अब बात कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए कैट टी20 टैबलट की। इसका डिज़ाइन भी रग्ड है। यह विंडोज़ 10 पर चलता है और आईपी67 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इस टैबलेट में 8 इंच (800x1280 पिक्सल्स) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ल है जो गोरिल्ला ग्लाास प्रोटेक्शन से लैस है। टी20 टैबलेट में एक 1.44 गीगाहर्ट्ज़ इंटेल एटम ज़ेड8350 क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है।
 

कैमरे की बात करें तो कैट टी20 में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। इस में 7500 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बटैरी है। जबकि कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी 3.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, मिनी-एचडीएमआई, जीपीएस, ग्लोनास और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट जैसे फ़ीचर हैं। इस टैबलेट का डाइमेंशन  220x143x14 मिलीमीटर और वज़न 650 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी20

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.