इंसान को किचन से भी बाहर कर देंगे रोबोट! बनेंगे शेफ

ये निष्कर्ष, फ्रंटियर्स इन रोबोटिक्स एंड AI जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 मई 2022 16:04 IST
ख़ास बातें
  • कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ऐसा रोबोट डिवेलप कर रहे हैं
  • वो रोबोट ‘शेफ’ को खाने का स्‍वाद लेने की ट्रेनिंग दे रहे हैं
  • भविष्‍य में ऐसे रोबोट हकीकत बन सकते हैं

रोबोट ऐसा खाना बना सकेंगे, जिसे हर व्‍यक्ति की जरूरत के हिसाब से मॉडिफाई किया जा सकता है।

क्‍या किचन शेफ की जगह अब रोबोट लेने वाले हैं? कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की कोशिश को देखकर तो ऐसा ही लगता है। ये एक रोबोट ‘शेफ' को खाने का स्‍वाद लेने और यह तय करने की ट्रेनिंग दे रहे हैं कि खाने को पर्याप्‍त रूप से पकाया गया है, जैसे इंसान पकाते हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इसमें रोबोट को अंडे और टमाटर की एक प्‍लेट को टेस्‍ट करते हुए देखा जा सकता है। वह टेस्‍ट को ग्रेडिंग देता हुआ भी नजर आता है। 

वीडियो देखकर पहली बार में यह समझ नहीं आता कि आखिर रोबोट कर क्‍या रहा है। फ‍िर ध्‍यान देने पर पता चलता है कि वह खाने को चबा रहा है, लेकिन यह प्रक्रिया प्‍लेट में ही पूरी की जा रही है। रोबोट तीन अलग-अलग चरणों में 9 किस्‍मों के तले हुए अंडे और टमाटर को टेस्‍ट करता है। इसके निष्‍कर्ष रोबोट द्वारा ऑटोमेटेड भोजन तैयार करने में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। मुमकिन है कि आने वाले वक्‍त में रोबोट ही खाना बनाने लगें। साथ ही वह टेस्‍ट को भी परख पाएंगे।  
Advertisement

ये निष्कर्ष, फ्रंटियर्स इन रोबोटिक्स एंड AI जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।

रिसर्चर्स का कहना है कि इंसान के खाना चबाने और चखने की प्रोसेस की नकल करके एक दिन रोबोट ऐसा भोजन बनाने में काबिल हो सकते हैं जिसे लोग पसंद करेंगे। वो ऐसा खाना बना सकेंगे, जिसे हर व्‍यक्ति की जरूरत के हिसाब से मॉडिफाई किया जा सकता है। 
Advertisement

पेपर के पहले लेखक कैम्ब्रिज के इंजीनियरिंग विभाग के ग्रेजेगोर्ज़ सोचैकी ने कहा कि रोबोट के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे जो खाना बना रहे हैं उसका स्वाद लेने में सक्षम हों। रिसर्चर्स ने पाया है कि इंसानी शेफ के नजरिए को समझकर रोबोट की कैपिस‍िटी में बढ़ोतरी हुई है। इंजीनियरिंग विभाग और पेपर के को-ऑथर डॉ आर्सेन अब्दुलाली ने कहा कि खाना चबाने के काम के दौरान इंसान का दिमाग लगातार प्रतिक्रिया देता है। अब्दुलाली ने कहा कि उनका इरादा रोबोटिक सिस्टम में चबाने और चखने की प्रक्रिया की नकल करना है, जिससे एक स्वादिष्ट प्रोडक्‍ट तैयार हो सके। 
Advertisement

बेहतर नतीजे पाने के लिए रिसर्चर्स ने हरेक डिश में अलग-अलग मात्रा में टमाटर मिलाए। नमक की मात्रा भी कम-ज्‍यादा की। रोबोट ने इन्‍हें एक पैटर्न में टेस्‍ट किया और कुछ ही सेकंड में रीडिंग तैयार कर ली। बाद में रिसर्चर्स ने सभी डिशों को एकसाथ मिला दिया और रोबोट को टेस्‍ट करने के लिए दिया। रोबोट ने फ‍िर से उनकी रीडिंग तैयार कर ली। रिसर्चर्स के निष्‍कर्ष बताते हैं कि खाने में नमक टेस्‍ट करने के लिए जो इलेक्ट्रॉनिक तरीके आजमाए जाते हैं, उनके मुकाबले रोबोट यह आकलन करने में कहीं बेहतर थे। रिसर्चर्स को रोबोट शेफ में और सुधार की उम्‍मीद है, ताकि वह ना सिर्फ नमकीन बल्कि मीठा खान भी टेस्‍ट कर सकें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Robot, robot chefs, Robot Chef, Cambridge University, Research

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.