हर साल नया iPhone, EMI से सस्ता सब्सक्रिप्शन! लॉन्च हुआ BytePe प्लेटफॉर्म

BytePe के मुताबिक, प्लेटफॉर्म का प्रोसेस काफी सिंपल है। यूजर अपनी पसंद का स्मार्टफोन चुनता है, जैसे कि नया iPhone 17 (256GB), जिसकी कीमत 82,900 रुपये है और इसे BytePe पर मंथली सब्सक्रिप्शन पर ले सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 16:05 IST
ख़ास बातें
  • BytePe हुआ लॉन्च, अब iPhone 17 सीरीज सब्सक्रिप्शन पर मिलेगी
  • हर साल नया फोन अपग्रेड करने का ऑप्शन, कोई लॉक-इन या हिडन चार्जेस नहीं
  • मंथली प्लान के साथ में 100% डैमज प्रोटेक्शन और एश्योर्ड बायबैक वैल्यू

BytePe में यूजर्स को हर 12 महीने बाद तीन ऑप्शन मिलते हैं

भारत का पहला टेक सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म BytePe आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। इसे Jayant Jha ने शुरू किया है, जो Flipkart के पूर्व लीडर और रीकॉमर्स ब्रांड Yaantra के को-फाउंडर रह चुके हैं (जिसे बाद में Flipkart ने अधिग्रहित किया था)। BytePe का मकसद भारतीय यूजर्स को स्मार्टफोन्स खरीदने के पारंपरिक मॉडल से निकालकर एक स्मार्ट, फ्लेक्सिबल और सस्ता सब्सक्रिप्शन मॉडल देना है। कंपनी कहती है कि अब यूजर्स को बड़ी डाउन पेमेंट या लंबी EMIs के झंझट में नहीं फंसना पड़ेगा।

कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि BytePe के सब्सक्रिप्शन मॉडल में यूजर्स हर महीने EMI से कम कीमत पर फोन यूज कर सकते हैं और हर साल नया फोन अपग्रेड कर सकते हैं। आगे बताया गया है कि इसमें कोई हिडन चार्जेस या लॉक-इन पीरियड नहीं है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यूजर्स अब नए लॉन्च हुए iPhone 17 सीरीज (iPhone 17, 17 Air, 17 Pro और Pro Max) को भी BytePe के मंथली प्लान्स पर एक्सेस कर सकते हैं, जिससे Apple के लेटेस्ट डिवाइस अब पहले से कहीं ज्यादा अफॉर्डेबल और फ्लेक्सिबल हो गए हैं।

BytePe के मुताबिक, प्लेटफॉर्म का प्रोसेस काफी सिंपल है। यूजर अपनी पसंद का स्मार्टफोन चुनता है, जैसे कि नया iPhone 17 (256GB), जिसकी कीमत 82,900 रुपये है और इसे BytePe पर मंथली सब्सक्रिप्शन पर ले सकता है, जो कथित तौर पर पारंपरिक EMI से काफी बेहतर साबित होती है। यह सर्विस क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए EMI जैसी ही है, जबकि जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं हैं उनके लिए कंपनी ने BytePe EMI ऑप्शन दिया है।

BytePe में यूजर्स को हर 12 महीने बाद तीन ऑप्शन मिलते हैं, या तो फोन अपग्रेड करें, फोन वापस करें या फिर एक साल और कंटिन्यू करके उसे पूरी तरह मालिकाना हक प्राप्त कर लें। हर सब्सक्रिप्शन के साथ 100% डैमेज प्रोटेक्शन भी शामिल है, जिससे यूजर को एक्सिडेंटल डैमेज की चिंता नहीं रहती।

इसके अलावा BytePe ने एक अपफ्रंट परचेज प्लान भी लॉन्च किया है, जिसमें यूजर सीधे फोन खरीद सकते हैं और उन्हें एक साल की इंश्योरेंस और 12 या 24 महीनों बाद 50% तक का एश्योर्ड बायबैक वैल्यू भी मिलेगा। यानी अगर यूजर EMI नहीं चाहते, तो उनके पास एक ऑप्शनल मॉडल भी मौजूद है।

BytePe का कहना है कि कंपनी का विजन भारत में टेक्नोलॉजी एक्सेस को आसान बनाना है, ताकि हर यूजर बिना फाइनेंशियल स्ट्रेस के प्रीमियम फोन्स और गैजेट्स का मजा ले सके। कंपनी के अनुसार, BytePe से यूजर्स को हर साल नया फोन अपग्रेड करने की आजादी, EMI के मुकाबले 50% तक की बचत और जीरो अपफ्रंट कॉस्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BytePe
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  2. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  3. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  4. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  5. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  6. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  7. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  9. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  10. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.