अब ऑनलाइन खरीदिए JioPhone Next, रजिस्‍ट्रेशन की जरूरत नहीं

रिलायंस डिजिटल ने इस फोन के लिए यस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट, अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड पर 7.5 प्रतिशत की छूट और आईसीआईसीआई बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत की छूट ऑफर की है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 19:33 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन रिलायंस डिजिटल वेबसाइट के जरिए खरीदारी के लिए उपलब्ध है
  • इससे पहले फोन खरीदने के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराना होता था
  • अब फोन के लिए रजिस्‍ट्रेशन की जरूरत खत्‍म हो गई है

JioPhone नेक्स्ट में स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर, 5.45 इंच का डिस्‍प्‍ले और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

दुनिया के सबसे ‘सस्‍ते' और रिलायंस जियो के ‘जियो फोन नेक्‍स्‍ट' को अब ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। फोन लॉन्‍च होने के बाद पहली बार यह स्‍मार्टफोन रिलायंस डिजिटल वेबसाइट के जरिए खरीदारी के लिए उपलब्ध है। इससे पहले फोन खरीदने के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराना होता था, तब जाकर JioMart के जरिए फोन मिलता था।  JioPhone नेक्स्ट में स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर, 5.45 इंच का डिस्‍प्‍ले और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। लोग अब लॉन्च कीमत पर JioPhone Next को खरीद सकते हैं।

JioPhone Next के दाम और उपलब्धता
Advertisement
रिलायंस डिजिटल पर JioPhone नेक्स्ट की कीमत 6,499 रुपये है। यह स्‍मार्टफोन EMI प्‍लान के साथ भी लिया जा सकता है। जियो फोन नेक्‍स्‍ट का सबसे सस्‍ता ईएमआई प्‍लान 305.93 रुपये प्रति माह से शुरू होता है, जिसमें डेटा भी मिलता है। हालांकि ग्राहकों को यह ध्यान देना चाहिए कि ईएमआई प्‍लान इस हैंडसेट को ज्‍यादा महंगा बना देता है। इसके मुकाबले फोन खरीदना और अलग से डेटा प्‍लान लेना ज्‍यादा किफायती रहेगा। 

इस बीच रिलायंस डिजिटल ने इस फोन के लिए यस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट, अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड पर 7.5 प्रतिशत की छूट और आईसीआईसीआई बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत की छूट ऑफर की है।
Advertisement

JioPhone Next के स्पेसिफिकेशंस
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर से लैस JioPhone नेक्स्ट में डुअल सिम का सपोर्ट है। यह एक 4G डिवाइस है। स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। JioPhone Next में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

यह फोन Jio के प्रगति ओएस पर चलता है, जो एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलता है। फोन में 3500mAh की बैटरी, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन को जियो और गूगल ने मिलकर तैयार किया है और यूजर्स को रीजनल लैंग्‍वेज सपोर्ट, स्‍क्रीन रीडर, वेब पेज ट्रांसलेशन, क्विक फाइल ट्रांसफर और स्‍पेशल कैमरा फ‍िल्‍टर्स ऑफर किए हैं। जियो का दावा है कि जियो फोन नेक्‍स्‍ट दुनिया का सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन है। दावा है कि यह पहला एंट्री लेवल फोन है, जिसे कई सारे ईएमआई प्‍लान के ऑप्‍शन के साथ उतारा गया है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.