60 दिनों तक डेली 1GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग, BSNL के इस प्रीपेड प्लान के लिए देने होंगे मात्र 108 रुपये

खास बात यह है कि इस कीमत में आपको डेली 1 जीबी डेटा... केवल 28 दिनों या फिर 56 दिनों तक के लिए नहीं बल्कि पूरे 60 दिनों की वैधता के साथ प्राप्त होगा। यकीनन ये बाकि टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel व Vi के प्लान की तुलना में कीमत में आधा व वैधता में दोगुना है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2021 09:18 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के अलावा बाकि कंपनियों के 1GB प्लान अधिकतर 28 दिन की वैधता के होते ह
  • Jio का 149 रुपये वाला पैक डेली 1 जीबी डेटा 24 दिन वैधता के साथ आता है
  • बीएसएनएल का 108 रुपये वाला प्लान नए यूज़र्स के लिए ही है उपलब्ध

इस पैक में सभी नेटवर्क पर मिलते हैं 500 SMS

BSNL अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों जैसे Jio, Airtel व Vi को टक्कर देने के लिए व ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई किफायती प्रीपेड प्लान पेश करती है। सस्ते प्लान होने के बावजूद इन पैक्स में वो सब बेनेफिट्स शामिल होते हैं, तो एक आम यूज़र को चाहिए होते हैं... ज्यादा से ज्यादा डेटा... अनलिमिटेड कॉलिंग.... व प्लान की लम्बी वैलेडिटी। आज हम BSNL के एक ऐसे ही प्लान की जानकारी आपको देने जा रहे हैं, जिसमें आपको बेहद ही कम कीमत में डेली 1 जीबी डेटा मुहैया कराया जाएगा। खास बात यह है कि इस कीमत में आपको डेली 1 जीबी डेटा... केवल 28 दिनों या फिर 56 दिनों तक के लिए नहीं बल्कि पूरे 60 दिनों की वैधता के साथ प्राप्त होगा। यकीनन ये बाकि टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel व Vi के प्लान की तुलना में कीमत में आधा व वैधता में दोगुना है।

BSNL के इस प्लान के लिए आपको महज 108 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। जिसके तहत आपको प्रतिदिन 1 जीबी डेटा प्राप्त होगा, जिसकी वैधता 60 दिन तक की है। लेकिन 1GB डेली डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट डाउनलोडिंग व अपलोडिंग स्पीड 80Kbps हो जाएगी। अनलिमिटेड डेटा के अलावा, इस रीचार्ज पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग भी प्राप्त होगी, जिसमें दिल्ली व मुंबई MTNL नेटवर्क शामिल है। साथ ही इसमें सभी नेटवर्क पर 500 SMS भी प्राप्त होते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, यह पैक केवल नए कनेक्शन के लिए ही उपल्बध है।

इसके विपरित अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बात करें, तो इसमें Airtel में आपको डेली 1 जीबी डेटा के लिए 199 रुपये वाला पैक लेना होगा जिसकी वैधता महज 24 दिन तक की ही होती है। इसके अलावा कंपनी का एक 219 का पैक है, जिसमें भी डेली 1 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।
Advertisement

Jio के 149 रुपये के पैक में आपको डेली 1 जीबी डेटा मिलता है, जिसकी वैधता 24 दिन की है। जबकि 28 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत जियो में 155 रुपये है। Vi में 24 दिन के 1 जीबी डेटा पैक की कीमत 199 रुपये है, जबकि 28 दिन वाले प्लान के लिए आपको 219 रुपये चुकाने होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL 1GB data plan, BSNL rs 108 recharge plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.