BSNL के 234 वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगा 90 जीबी डेटा

BSNL केरल साइट की लिस्टिंग के मुताबिक, बीएसएनएल के 234 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में यूज़र्स हर दिन 250 मिनट वॉयस कॉल मुफ्त कर पाएंगे।

BSNL के 234 वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगा 90 जीबी डेटा

BSNL का Onam Smart Plan

ख़ास बातें
  • BSNL अपने कई प्लान के साथ 9 जीबी से 15 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है
  • अतिरिक्त डेटा ऑफर 15 सितंबर तक वैध है
  • 234 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की वैधता 30 दिनों की है
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) केरल सर्कल में अपने सब्सक्राइबर्स के साथ ओनम पर्व का जश्न 234 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पेश करके मना रही है। इसे बीएसएनएल ने "Onam Smart Plan" का नाम दिया है। BSNL के लेटेस्ट प्लान में 30 दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए 90 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में हर दिन डेटा इस्तेमाल करने की भी कोई सीमा नहीं है। बीएसएनएल के इस रीचार्ज प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त भेजे जा सकेंगे। 234 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan के साथ कंपनी ने एक्सट्रा डेटा ऑफर भी पेश किया है। इसके साथ चुनिंदा प्रीपेड प्लान में 15 जीबी तक अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
 

BSNL Prepaid Plan

बीएसएनएल केरल साइट की लिस्टिंग के मुताबिक, 234 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में यूज़र्स हर दिन 250 मिनट वॉयस कॉल मुफ्त कर पाएंगे। टेलीकॉम सर्कल की भी कोई पाबंदी नहीं है। यह सुविधा दिल्ली और मुंबई सर्कल में भी कॉल करने के लिए है। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकते हैं और सबसे अहम है 90 जीबी डेटा।

लिस्टिंग में बताया गया है कि 234 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की वैधता 30 दिनों की है। केरल सर्कल में BSNL के सब्सक्राइबर्स PLAN<space>SMART को 123 भेजकर या *444*234# डायल करके इस प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं।

ओनम स्पेशल प्लान के अलावा बीएसएनएल अपने कई प्लान के साथ 9 जीबी से 15 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है। इस संबंध में जानकारी बीएसएनएल की वेबसाइट पर दी गई है। कंपनी की ओर से 186 रुपये, 446 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये और 1,699 रुपये वाले प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसे 187 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये और 429 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर के ज़रिए पाया जा सकता है।

अतिरिक्त डेटा ऑफर 15 सितंबर तक वैध है। इसके अलावा ड्रीमडीटीएच ने ओनम स्पेशल प्रीपेड रीचार्ज प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी दी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »