अपने BSNL और MTNL नंबर पर यूं पाएं अनचाहे फोन कॉल्स से छुटकारा

BSNL और MTNL यूज़र्स अपने फोन नंबर पर अनचाही टेलीमार्केटिंग कॉल्स से छुटकारा पाने के लिए डू नॉट डिस्टर्ब (DND) सर्विस को एक्टिवेट करा सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जनवरी 2021 09:13 IST
ख़ास बातें
  • DND सर्विस दो तरीकों से होती है एक्टिवेट
  • टेलीमार्केटिंग जैसी अनचाही कॉल्स से मिलेगा छुटकारा
  • 1909 नंबर पर कॉल करके एक्टिवेट होती है डू नॉट डिस्टर्व सर्विस
टेलीमार्केटिंग कॉल्स एक ऐसी समस्या है, जिसे हर मोबाइल फोन यूज़र परेशान रहता है। कई बार ये कॉल्स आपको ऐसे समय में परेशान करती हैं, जब या तो आप किसी काम में बिजी हों या फिर किसी मीटिंग में। हालांकि, यदि आप BSNL या फिर MTNL यूज़र हैं, तो आज हम आपको इस परेशानी का हल बताने जा रहे हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद बीएसएनएल व एमटीएनएल ग्राहक रोज़ाना आने वाली अनचाही टेलीमार्केटिंग कॉल्स को ब्लॉक करने में सक्षम होंगे।

BSNL और MTNL यूज़र्स अपने फोन नंबर पर अनचाही टेलीमार्केटिंग कॉल्स से छुटकारा पाने के लिए डू नॉट डिस्टर्ब (DND)  सर्विस को एक्टिवेट करा सकते हैं। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के बाद उन्हें उस नंबर पर वो कॉल्स आना बंद हो जाएगी। डू नॉट डिस्टर्ब सर्विस को आप दो तरीकों से एक्टिवेट करा सकते हैं। वो हैं कॉल व SMS।   
Advertisement
 

BSNL या MTNL नंबर पर SMS के जरिए ऐसे एक्टिवेट करें DND सेवा

सबसे पहले आपको START 0 लिखकर 1909 पर भेजना होगा। ऐसा करने से आपके BSNL या MTNL नंबर पर फुल डू नॉट डिस्टर्ब सेवा एक्टिवेट कर दी जाएगी। फोन कॉल या फिर एसएमएस के जरिए भी बीएसएनएल या एमटीएनएल यूजर अपने नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब (DND) सर्विस शुरू करा सकते हैं।
 

BSNL या MTNL नंबर पर कॉल के जरिए ऐसे एक्टिवेट करें DND सेवा

कॉलिंग के माध्यम से डू नॉट डिस्टर्ब सर्विस शुरू करने के लिए आपको 1909 पर कॉल करना होगा और फिर बताए गए निर्देशों का पालन करें। ऐसा करने से आपके बीएसएनएल या एमटीएनएल नंबर पर यह सर्विस चालू हो जाएगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, MTNL, DND

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  2. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  5. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  6. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  7. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  8. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  9. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.