ब्लू ने लॉन्च किया चार कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें सारी खूबियां

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लू ने अमेरिकी मार्केट में ब्लू वीवो एक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस मार्केट में कंपनी ने हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर उपलब्ध भी करा दिया है। इस हैंडसेट की अहम खासियत चार कैमरे, ऑक्टा-कोर प्रोससर और 18:9 डिस्प्ले है।

ब्लू ने लॉन्च किया चार कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • डुअल सिम ब्लू वीवो एक्स आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
  • अहम खासियत चार कैमरे, ऑक्टा-कोर प्रोससर और 18:9 डिस्प्ले हैं
  • Blu Vivo X स्मार्टफोन को सिर्फ मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लू ने अमेरिकी मार्केट में ब्लू वीवो एक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस मार्केट में कंपनी ने हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर उपलब्ध भी करा दिया है। इस हैंडसेट की अहम खासियत चार कैमरे, ऑक्टा-कोर प्रोससर और 18:9 डिस्प्ले है। ब्लू वीवो एक्स स्मार्टफोन 299.99 डॉलर (करीब 19,500 रुपये) में मिलेगा। Blu Vivo X स्मार्टफोन को सिर्फ मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।

डुअल सिम ब्लू वीवो एक्स आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 6 इंच का इनसेल एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो कर्व्ड इनसेल ग्लास से लैस है। सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 64 बिट मीडियाटेक हीलियो पी25 ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.6 गीगाहर्ट्ज़ है।

कैमरे की बात करें तो सेल्फी सेंसर इसकी सबसे अहम खासियत है। ब्लू वीवो एक्स सुपरसेल्फी कंफ्यूग्रेशन के साथ आता है। फ्रंट पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। रियर हिस्से पर फेज़ डिटेक्शन से लैस 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग लेंस।

इसके अतिरिक्त Blu Vivo X का पनोरमा सेल्फी फीचर 120 डिग्री एंगल में शूट करने में करने का विकल्प देता है। ग्रुप सेल्फी मोड भी मौज़ूद है।

हैंडसेट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर ब्लू वीवो एक्स की स्टोरेज 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11, जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.0 और हॉटस्पॉट शामिल हैं।

Blu Vivo X की बैटरी 4010 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160x76.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Blu Vivo X, Blu Vivo X Price, Blu Vivo X Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »