4,000mAh बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ BLU G51s से उठा पर्दा

BLU G51s स्मार्टफोन को एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्पेसिफिकेशन के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह कंपनी का एक किफायती विकल्प साबित होगा।

4,000mAh बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ BLU G51s से उठा पर्दा
ख़ास बातें
  • BLU G51s में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • बीएलयू जी51एस UNISOC SC9863 प्रोसेसर से लैस है
  • बीएलयू जी51एस फोन Android 11 (Go Edition) पर चलता है
विज्ञापन
BLU G51s स्मार्टफोन को एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्पेसिफिकेशन के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह कंपनी का एक किफायती विकल्प साबित होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन UNISOC प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इस फोन को चार कलर ऑप्शन में पेश किया है।
 

BLU G51s Price

जैसे कि हमने बताया BLU G51s स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन इस फोन को फुल स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस फोन में चार कलर ऑप्शन मिलते हैं, जो हैं- Bronze, Olive Green, Red और Gradient Blue।
 

BLU G51s Specifications

बीएलयू जी51एस फोन Android 11 (Go Edition) पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) Infinity Dot डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 268ppi पिक्सल डेंसिटी और 2.5डी कर्व्ड ग्लास मिलता है। इसके अलावा, यह फोन UNISOC SC9863 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 13-मेगापिक्सल का मौजूद है। इसके साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

BLU G51s में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, इसमें किसी प्रकार की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलता। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi (b/g/n), ब्लूटूथ वी4.2 व यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। फोन में रियर-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर किया गया है। फोन का डायमेंशन 162.4mm x 77.5mm x 9mm और भार 185 ग्राम है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BLU G51s, BLU G51s Specifications, BLU G51s price, BLU
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »