ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च

ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च
विज्ञापन
ब्लैकबेरी ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर अपना एंड्रॉयड स्मार्टफोन प्रिव लॉन्च कर दिया।

ब्लैकबेरी प्रिव हैंडसेट में बड़ा कर्व्ड स्क्रीन होने के साथ आम एंड्रॉयड फोन में आने वाले लगभग सारे फ़ीचर हैं। कंपनी ने इसके अलावा सिक्योरिटी फ़ीचर भी शामिल किए हैं।

यह स्मार्टफोन यूनाइटेड किंगडम और कनाडा में क्रमशः 559 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 55,700 रुपये) और 899 कनाडा डॉलर (करीब 44,500 रुपये) में मिलेगा। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440×2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3 जीबी के रैम, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, माइक्रो यूएसबी-पोर्ट और 18 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा।

स्मार्टफोन में 3410 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि आम इस्तेमाल में यह 22.5 घंटे तक चलेगी। एनएफसी फ़ीचर से लैस ब्लैकबेरी प्रिव में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर होंगे। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में फिज़िकल कीबोर्ड भी है जो डिस्प्ले के नीचे मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »