BlackBerry ने किया 1 लाख रुपये का स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 14 अगस्त 2015 14:47 IST
ब्लैकबेरी (BlackBerry) ने भारत में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन रेंज का विस्तार करते हुए पॉर्शे डिज़ाइन पी'9983 ग्रेफाइट (Porsche Design P'9983 Graphite) हैंडसेट लॉन्च किया। 99,990 रुपये का यह प्रीमियम स्मार्टफोन आने वाले दिनों में उपलब्ध होगा। BlackBerry ने नए प्रीमियम स्मार्टफोन को त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखकर बाज़ार में उतारा है।

नया प्रीमियम क्वर्टी स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए Porsche Design P'9983 स्मार्टफोन का वेरिएंट है।
Advertisement

BlackBerry Porsche Design P'9983 Graphite स्मार्टफोन में एक्सक्लूसिव ग्रेफाइट-मेटालिक कलर्ड एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा डिवाइस के रियर पैनल पर लेदर फिनिश दिया गया है। नया Porsche Design P'9983 Graphite स्मार्टफोन BlackBerry और Porsche Design की पार्टनरशिप में बना चौथा स्मार्टफोन है। इससे पहले BlackBerry Porsche Design P'9983, BlackBerry Porsche Design P'9982 और  BlackBerry Porsche P'9981 लॉन्च किए जा चुके हैं।

Porsche Design P'9983 Graphite के स्पेसिफिकेशन Porsche Design P'9983 स्मार्टफोन जैसे ही हैं। फोन में 3.1 इंच का टच स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन है 720x720 pixels। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी है 330ppi। हैंडसेट में 1.5GHz dual-core Qualcomm Snapdragon S4 (MSM8960) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 2GB का रैम (RAM)। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 64GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।
Advertisement

BlackBerry Porsche Design P'9983 Graphite में 2100mAh की बैटरी है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, LTE, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और Micro-HDMI के लिए सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

Porsche Design P'9983 Graphite अनोखे PIN फ़ीचर के साथ आएगा। BlackBerry अपने हर कंज्यूमर को एक्सक्लूसिव Porsche Design PIN देता है। नए प्रीमियम फोन में BlackBerry 10 के BlackBerry Hub, BlackBerry Blend और BlackBerry World जैसे फीचर भी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.