ब्लैकबेरी मर्करी एंड्रॉयड स्मार्टफोन 25 फरवरी को होगा लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 25 जनवरी 2017 14:07 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैकबेरी ने हैंडसेट की लॉन्च तारीख का खुलासा किया है
  • ट्वीट में एक जिफ इमेज का भी इस्तेमाल हुआ है जो मर्करी स्मार्टफोन का है
  • कंपनी ने इवेंट के समय के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है
टीसीएल कम्युनिकेशन्स टेक्नोलॉजी होल्डिंग्स लिमिटेड (टीएसएल) ने सीईएस 2017 के प्रिव्यू इवेंट में नए ब्लैकबेरी मर्करी स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए जाने के बारे में बताया था। अब कनाडा की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी ने हैंडसेट की लॉन्च तारीख का खुलासा किया है। ब्लैकबेरी मोबाइल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया कि फोन को 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। ट्वीट में एक जिफ इमेज का भी इस्तेमाल हुआ है जो मर्करी स्मार्टफोन का है। अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने इवेंट के समय के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

याद दिला दें कि ब्लैकबेरी द्वारा उसके आखिरी क्वर्टी स्मार्टफोन को लास वेगास में सीईएस ट्रेड शो में लॉन्च किए जाने की संभावना थी। हालांकि, कंपनी ने आखिरी मौके पर योजना को बदलते हुए नए मर्करी स्मार्टफोन को फरवरी में होने वाले एमडब्ल्यूसी शो में लॉन्च करने का वादा किया।

सीईएस 2017 में टीसीएल द्वारा बनाए गए ब्लैकबेरी मर्करी स्मार्टफोन की झलक मिली थी। वैसे, इस दौरान स्पेसिफिकेशन के बारे में ज़्यादा खुलासा नहीं हो पाया था। सिर्फ यह पता है कि स्मार्टफोन को ब्लैकबेरी द्वारा डिज़ाइन और इंजीनियर किया गया है।

सीईएस 2017 के मौके पर टीसीएल ने गैजेट्स 360 को बताया था कि मर्करी कोडनेम वाला यह ब्लैकबेरी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं होगा। इसकी वजह लाइसेंसिग डील है। हालांकि, ब्लैकबेरी ने ज़ोर देकर कहा कि वह और लाइसेंसिंग डील का इंतज़ार कर रही है, ताकि ब्लैकबेरी मर्करी व भविष्य के और स्मार्टफोन को अन्य देशों में पेश किया जा सके। इसका मतलब है कि देर-सवेर ब्लैकबेरी मर्करी भारतीय मार्केट में भी आएगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TCL, BlackBerry, CES, CES 2017, BlackBerry DTEK 70, BlackBerry Mercury
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.