ब्लैकबेरी मर्करी एंड्रॉयड स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2017 में होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जनवरी 2017 10:16 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैकबेरी एक आखिरी क्वर्टी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • लेकिन, इस फोन के बारे में जानकारी एमडब्ल्यूसी 2017 में मिलेगी
  • ब्लैकबेरी के लाइसेंस वाली टीसीसी ने बुधवार को यह ऐलान किया
अधिकतर लोगों को उम्मीद थी कि टीसीएल कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी होल्डिंग्स (टीसीटी) ब्लैकबेरी के बहुप्रतीक्षित क्वर्टी स्मार्टफोन को सीईएस 2017 में पेश करेगी। लेकिन अब लगता है कि इस फोन के लिए और इंतज़ार करना होगा। कंपनी ने ऐलान किया है कि सीईएस में एंड्रॉयड स्मार्टफोन का सिर्फ प्रिव्यू किया जाएगा जबकि इसे अगले महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

टीसीटी ने एक प्रेस रिलीज़ में बुधवार को खुलासा किया कि इस साल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में सबसे पहले 'लेटेस्ट ब्लैकबेरी स्मार्टफोन' होगा। इसे ''सिक्योरिटी, प्रोडक्टिविटी और रिलायबिलिटी'' वाला फोन बताया जा रहा है। मर्करी कोडनेम वाले इस स्मार्टफोन का सीईएस में प्रिव्यू किया जाएगा। कंपनी ने खुलासा किया कि फोन के स्पेसबार में एक बिल्टइन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जबकि कीबोर्ड में स्क्रॉलिंग के लिए कैपेसिटव टच होगा। इस फोन में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर करने के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा और फोन एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा।

एमडब्ल्यूसी में लॉन्च के बारे में टीसीएल कम्युनिकेशंस (टीसीटी), नॉर्थ अमेरिका के प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर ने एक बयान में कहा, ''हम आने वाले समय में लॉन्च से जुड़ी जानकारी देंगे और ब्लैकबेरी के स्मार्टफोन के बारे में अगले महीने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पता चलेगा। ''

इससे पहले इसी हफ्ते ब्लैकबेरी स्मार्टफोन का एक वीडियो टीज़र जारी किया गया था। और बुधवार को ट्विटर पर क्वर्टी स्मार्टफोन को कई तरफ से दिखाने वाला एक और वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया।
Advertisement

याद दिला दें, कि ब्लैकबेरी ने सितंबर में स्मार्टफोन का निर्माण ना करने का फैसला किया था। कंपनी अब थर्ड-पार्टी को लाइसेंस देगी। कंपनी के सीईओ जॉन चेन ने तब खुलासा किया था कि कंपनी एक आखिरी कीबोर्ड फोन लॉन्च करेगी। दिसंबर में कंपनी के पहले पार्टनर टीसीएल (अब टीसीटी) का पता चला।
Advertisement

ब्लैकबेरी मर्करी (ब्लैकबेरी डीटेक70 और ब्लैकबेरी प्रेस भी) के बारे में पिछले कुछ समय से लीक में जानकारी सामने आई है।

इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.0  नूगा पर चलने की उम्मीद है। इस फोन में 4.5 इंच (1080x1620 पिक्सल) डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर हो सकता है। फोन में 3 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.