टीसीएल ने ज़ारी किया ब्लैकबेरी मर्करी स्मार्टफोन का वीडियो टीज़र

टीसीएल ने ज़ारी किया ब्लैकबेरी मर्करी स्मार्टफोन का वीडियो टीज़र
ख़ास बातें
  • टीसीएल ने ब्लैकबेरी मर्करी स्मार्टफोन का टीज़र वीडियो ज़ारी किया
  • इस वीडियो के केंद्र में हैंडसेट का फिज़िकल क्वर्टी कीबोर्ड है
  • ब्लैकबेरी डीटेक70 (मर्करी) स्मार्टफोन को जनवरी में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
टीसीएल ने ब्लैकबेरी मर्करी स्मार्टफोन का टीज़र वीडियो ज़ारी किया है। इसे टीसीएल कम्युनिकेशन्स के जनरल मैनेजर एवं प्रेसिडेंट स्टीव सिसटूली ने 4 सेकेंड के इस वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो के केंद्र में हैंडसेट का फिज़िकल क्वर्टी कीबोर्ड है।

पिछले हफ्ते, इंटरनेट पर एक लीक तस्वीर से पता चला था कि ब्लैकबेरी डीटेक70 (मर्करी) स्मार्टफोन को जनवरी में लॉन्च किया जाएगा।

एक टिप्स्टर ने दावा किया था कि ब्लैकबेरी मर्करी को अमेरिका में वेरिज़ॉन द्वारा बेचा जाएगा। और इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ब्लैकबेरी मर्करी में लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी। इस स्मार्टफोन को हाल ही में इंडोनेशिया की एक सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था और इसके जल्द ही उपलब्ध होने की जानकारी दी थी।

दूसरे टिप्सटर द्वारा साझा किए गए एक स्क्रीनशॉट के मुताबिक, ब्लैकबेरी मर्करी के एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने की उम्मीद है। इस फोन में 1080x1620 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का स्क्रीन हो सकता है। फोन की डेनसिटी 420 पीपीआई हो सकती है। इस हिसाब से मर्करी स्मार्टफोन में 4.5 के आसपास स्क्रीन दिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Blackberry, Blackberry Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »