ब्लैकबेरी कीवन स्मार्टफोन भारत में ऑनलाइन लिस्ट, कीमत का हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 मार्च 2017 09:32 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैकबेरी कीवन भारतीय रिटेलर ने लिस्ट कर दिया है
  • भारत में इस फोन की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है
  • फोन को ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 201 में लॉन्च किया गया
ब्लैकबेरी ने बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2017 ट्रेड शो में अपना आखिरी कीबोर्ड वाला स्मार्टफोन ब्लैकबेरी कीवन पेश किया। अब इस स्मार्टफोन को भारत के एक ऑनलाइन रिटेलर ने सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ लिस्ट कर दिया है।  

ब्लैकबेरी कीवन स्मार्टफोन को ओनलीमोबाइल्सडॉटकॉम पर लिस्ट कर कर दिया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की कीमत 39,999 रुपये है। इसके साथ ही इस लिस्टिंग में फोन के ब्लैक कलर वेरिएंट पर 12 महीने के लिए वारंटी भी दी जा रही है। इसके अलावा इस साइट पर यह भी बताया गया है कि फोन के साथ बॉक्स में क्या-क्या होगा। बॉक्स में फोन के साथ यूएसबी-सी केबल, पावर ब्रिक, यूज़र मैनुअल और हमेशा की तरह एक ईयरबड मिलेगा।
Advertisement

नया ब्लैकबेरी कीवन एक फिज़िकल कीबोर्ड के साथ आता है। ब्लैकबेरी का कहना है कि कीवन में एक स्मार्ट कीबोर्ड दिया गया है, जिसके स्पेसबार में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ ही पूरे कीबोर्ड पर स्क्रॉल करने के लिए कैपेसिटिव टच बटन दिए गए हैं। ब्लैकबेरी कीवन कीबोर्ड का इस्तेमाल कर आप अनुमानों को सरसरी नज़र से देख सकते हैं। इसके अलावा, बटन को दबाए या देर तक दबाए रखने के लिए बटन को शॉर्टकट (जैसे बी को ब्राउज़र के लिए) के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नया ब्लैकबेरी कीवन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। जिसमें कंपनी  के कई सिक्योरिटी फ़ीचर जैसे ब्लैकबेरी हब और डीटेक सिक्योरिटी मॉनिटरिंग ऐप को ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
Advertisement

ब्लैकबेरी कीवन हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन
Advertisement
ब्लैकबेरी कीवन के मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच फुल एचडी (1620x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। जिसकी स्क्रीन डेनसिटी 433 पीपीआई है। कंपनी फोन के 'इंपेक्ट-रेसिस्टेंस नेचर' को फोन का अहम स्पेसिफिकेशन बता रही है। यह फोन एल्युमिनियम फ्रेम के साथ टिकाऊ लगता है। नए ब्लैकबेरी कीवन नें 2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3 जीबी रैम और एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

कैमरे की बात करें तो, ब्लैकबेरी कीवन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स378 सेंसर के साथ आता है। गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में भी इसी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जो कि 1.55- माइक्रोन पिक्सल से लैस है। ब्लैकबेरी के नए फोन में फ्लैश और वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

ब्लैकबेरी कीवन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। नया कीवन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। फोन में 3505 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके एक पूरे दिन तक चलने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए क्विकचार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी है जिससे फोन ''करीब 35 मिनट'' में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Physical keyboard with shortcuts
  • Useful BlackBerry apps
  • Good battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Small screen
  • Average performance
  • Landscape usage is awkward
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3505 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1620x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  3. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  5. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  6. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  7. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  8. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  9. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  10. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.