BlackBerry KEYone की बिक्री भारत में शुरू

कनाडा की टेक्नोलॉजी कंपनी BlackBerry ने ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के साथ साझेदारी में पिछले हफ्ते भारत में ब्लैकबेरी कीवन स्मार्टफोन को लॉन्च किया। बता दें कि BlackBerry KEYone कनाडा की इस कंपनी द्वारा डिज़ाइन किया गया आखिरी हैंडसेट है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अगस्त 2017 10:09 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैकबेरी कीवन को भारत में 39,990 रुपये है
  • इस फोन को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया
  • स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है
कनाडा की टेक्नोलॉजी कंपनी BlackBerry ने ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के साथ साझेदारी में पिछले हफ्ते भारत में ब्लैकबेरी कीवन स्मार्टफोन को लॉन्च किया। बता दें कि BlackBerry KEYone कनाडा की इस कंपनी द्वारा डिज़ाइन किया गया आखिरी हैंडसेट है। दरअसल, मोबाइल बिजनेस में लगातार हो रहे घाटे के बाद कंपनी ने अपना ध्यान सॉफ्टवेयर और डिवाइस मैनेजमेंट पर केंद्रित कर दिया है।

BlackBerry KEYone की भारत में कीमत और ऑफर
Advertisement
ब्लैकबेरी कीवन को भारत में 39,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, भारत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही बिक रहा है। और यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिल रहा है। फोन को अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के साथ खरीदने पर हर 100 रुपये के लिए 10 बोनस पॉइन्ट मिलेंगे। इसके अलावा वोडाफोन यूज़र को अतिरिक्त 75 जीबी तक डेटा मिलेगा।

नाम से ही साफ है कि ब्लैकबेरी कीवन लिमिटेड ब्लैक एडिशन की सबसे अहम खासियत क्वर्टी कीबोर्ड है। स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है।  इसमें ब्लैकबेरी के सिक्योरिटी और प्रॉडक्टिविटी सॉफ्टवेयर भी दिए गए हैं। एक और खासियत हार्डवेयर कनविनियंस की है जिसे अलग-अलग शॉर्टकट के लिए कस्टमाइज़ करना संभव है।
Advertisement

BlackBerry KEYone को 8 अगस्त को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने भारत के लिए स्पेसिफिकेशन में कुछ बदलाव भी किए हैं। भारत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा गया था। इसके अलावा भारतीय मॉडल में दो सिम कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। आपको ब्लैकबेरी का डीटेक और ब्लैकबेरी पासवर्ड कीपर ऐप मिलेगा। वहीं, ब्लैकबेरी हब, ब्लैकबेरी कैलेंडर, ब्लैकबेरी प्रॉडक्टिविटी एज और ब्लैकबेरी वर्कस्पेस जैसे ऐप भी पहले से इंस्टॉल होंगे।

BlackBerry KEYone के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
BlackBerry KEYone Limited Black Edition के स्पेसिफिकेशन कीमत को वाजिब नहीं ठहराते। हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन की इसकी सबसे अहम खासियत नहीं हैं। कंपनी मार्केटिंग भी कीबोर्ड और सॉफ्टवेयर को लेकर कर रही है। डुअल सिम BlackBerry KEYone एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच फुल एचडी (1620x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। जिसकी स्क्रीन डेनसिटी 433 पीपीआई है। कंपनी फोन के 'इंपेक्ट-रेसिस्टेंस नेचर' को फोन का अहम स्पेसिफिकेशन बता रही है। यह फोन एल्युमीनियम फ्रेम के साथ टिकाऊ लगता है। नए ब्लैकबेरी कीवन नें 2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4 जीबी रैम और एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।
 

कैमरे की बात करें तो, ब्लैकबेरी कीवन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स378 सेंसर के साथ आता है। गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में भी इसी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जो कि 1.55- माइक्रोन पिक्सल से लैस है। ब्लैकबेरी के नए फोन में फ्लैश और वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

ब्लैकबेरी कीवन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। नया कीवन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। फोन में 3505 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके एक पूरे दिन तक चलने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए क्विकचार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी है जिससे फोन ''करीब 35 मिनट'' में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
Advertisement

ब्लैकबेरी का कहना है कि कीवन में एक स्मार्ट कीबोर्ड दिया गया है, जिसके स्पेसबार में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ ही पूरे कीबोर्ड पर स्क्रॉल करने के लिए कैपेसिटिव टच बटन दिए गए हैं। ब्लैकबेरी कीवन कीबोर्ड का इस्तेमाल कर आप अनुमानों को सरसरी नज़र से देख सकते हैं। इसके अलावा, बटन को दबाए या देर तक दबाए रखने के लिए बटन को शॉर्टकट (जैसे बी को ब्राउज़र के लिए) के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Physical keyboard with shortcuts
  • Useful BlackBerry apps
  • Good battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Small screen
  • Average performance
  • Landscape usage is awkward
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3505 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1620x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.