Top Smartphones Under Rs 10,000 (2025): Samsung से लेकर Motorola तक, ये हैं 8 लेटेस्ट 'बजट' स्मार्टफोन

हमने इस लिस्ट में ऐसे स्मार्टफोन चुनें हैं, जो हालिया महीनों में ही लॉन्च हुए हैं और इनमें डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी जैसे महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट में अच्छे स्पेसिफिकेशन्स मिल रहे हैं। इनमें Lava, HMD, Samsung, Tecno जैसे ब्रांड्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 नवंबर 2025 10:44 IST
ख़ास बातें
  • लिस्ट में Lava Shark 2 4G और Lava Bold N1 5G शामिल
  • Samsung Galaxy M07 और Samsung Galaxy F07 में मिलते हैं एक जैसे फीचर्स
  • Tecno Spark Go 5G, Moto G06 Power, HMD Vibe 5G, Itel Zeno 20 भी लिस्ट में

Tecno Spark Go 5G (ऊपर तस्वीर में) में 50MP मेन रियर कैमरा मिलता है

Photo Credit: Tecno

अगर आपका बजट लगभग 10,000 रुपये तक है और आप एक लेटेस्ट और बेहतर फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हमने इस लिस्ट में ऐसे स्मार्टफोन चुनें हैं, जो हालिया महीनों में ही लॉन्च हुए हैं और इनमें डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी जैसे महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट में अच्छे स्पेसिफिकेशन्स मिल रहे हैं। इनमें Lava, HMD, Samsung, Tecno जैसे ब्रांड्स शामिल हैं।

Top Smartphones Under Rs 10,000 in India (2025)

Lava Shark 2 4G

Lava Shark 2 4G में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसर के रूप में Unisoc T7250 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरों की बात करें तो पीछे 50MP का मुख्य कैमरा है और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फास्ट चार्जिंग का खुलासा नहीं किया गया है। फोन में पानी के छींटों और धूल से कुछ हद तक सुरक्षा के लिए IP54 बिल्ड मिलता है।

Advertisement

HMD Vibe 5G

HMD Vibe 5G की बात करें तो इसमें 6.67-इंच का HD+ पंच-होल IPS डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Unisoc T760 प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ 4GB RAM के साथ और 128GB तक स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP + 2MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा शामिल हैं। बैटरी क्षमता 5,000mAh है। 

Itel Zeno 20

Itel Zeno 20 भी एक बजट सेगमेंट स्मार्टफोन है, जिसमें 6.60-इंच HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है और पैनल 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बिना सीट प्रोसेसर डिटेल्स के केवल इतना बताया गया है कि इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसके साथ 3GB/4GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन को जोड़ा गया है। कैमरा में 13MP रियर सेंसर और 8MP फ्रंट सेंसर मिलते हैं। बैटरी क्षमता 5,000mAh है। फोन में पानी के छींटों और धूल से कुछ हद तक सुरक्षा के लिए IP54 बिल्ड मिलता है।

Advertisement

Moto G06 Power

Motorola का Moto G06 Power में 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz बताया गया है। प्रोसेसर के तौर पर Helio G81 Extreme चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज को जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप में पीछे 50MP सेंसर और फ्रंट में 8MP शूटर शामिल है। बैटरी इसकी खासियत है, जिसमें 7,000mAh की क्षमता मिलती है और मालिकाना टेक वाली फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Advertisement

Lava Bold N1 5G

Lava Bold N1 5G में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के रूप में Unisoc T765 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। कैमरों की बात करें तो पीछे 13MP का मुख्य कैमरा है तथा फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में पानी के छींटों और धूल से कुछ हद तक सुरक्षा के लिए IP54 बिल्ड मिलता है।

Samsung Galaxy M07/ Samsung Galaxy F07

Samsung Galaxy M07 और Samsung Galaxy F07 दोनों एक समान स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। स्मार्टफोन में 6.70-इंच का HD+ (720×1600) डिस्प्ले है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इनके अंदर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर लगा है। पीछे 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप और सामने 8MP का सेल्फी कैमरा है। पावर के लिए इनमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

Tecno Spark Go 5G

Tecno Spark Go 5G में 6.74-इंच का HD+ डिस्प्ले पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। चिपसेट के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 SoC मिलता है, जिसके साथ 4GB RAM और 128GB स्टोरेज को जोड़ा गया है। फोन में 6,000mAh बैटरी शामिल है और पानी के छींटों और धूल से कुछ हद तक सुरक्षा के लिए IP64 बिल्ड मिलता है। Spark Go 5G में 50MP मेन रियर कैमरा सेंसर और 5MP फ्रंट शूटर दिया गया है।
 

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14 Go
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.