अलविदा 2017: 20,000 रुपये से कम के बेहतरीन स्मार्टफोन

हम भरोसे के साथ कह सकते हैं कि इन हैंडसेट की परफॉर्मेंस अच्छी है और बैटरी लाइफ दमदार है। और आपका इन्हें इस्तेमाल करने का अनुभव अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2017 13:14 IST
ख़ास बातें
  • यह साल स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद ही रोचक रहा, ख़ासकर बजट सेगमेंट में
  • इन हैंडसेट की परफॉर्मेंस अच्छी है और बैटरी लाइफ दमदार है
  • हमने 10,000 रुपये से लेकर ऊपरी सीमा तक के सभी दमदार फोन को शामिल किया
यह साल स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद ही रोचक रहा, ख़ासकर बजट सेगमेंट में। गैजेट्स 360 जल्द ही इस साल के बेस्ट स्मार्टफोन की सूची के साथ आएगा। इससे पहले हम आपको 20,000 रुपये से कम में मिलने वाले इस साल के बेहतरीन स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। हमने इसमें 10,000 रुपये से लेकर ऊपरी सीमा तक के सभी दमदार फोन को शामिल किया है। हम भरोसे के साथ कह सकते हैं कि इन हैंडसेट की परफॉर्मेंस अच्छी है और बैटरी लाइफ दमदार है। और आपका इन्हें इस्तेमाल करने का अनुभव अच्छा रहेगा।


Advertisement
1. इनफिनिक्स ज़ीरो 5 प्रो
इस सूची के लेटेस्ट स्मार्टफोन में से एक है Infinix Zero 5 Pro। फोन का दाम 19,999 रुपये है। रिव्यू में हमने पाया था कि फोन ने अलग-अलग विभाग में अच्छी परफॉर्मेंस दी। हालांकि, कैमरा परफॉर्मेंस थोड़ी बेहतर सकती थी। लेकिन ओवरऑल परफॉर्मेंस और विविध डिस्प्ले के कारण यह बाज़ी मार जाता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5.98 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 4350 एमएएच की बड़ी बैटरी है। ज़ीरो 5 के पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है और दूसरा 13 मेगापिक्सल का। सेल्फी कैमरे का सेंसर 16 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

2. लेनोवो के8 प्लस
Lenovo बजट सेगमेंट में अच्छे प्रोडक्ट पेश करती रही है। और लेनोवो के8 प्लस (रिव्यू) भी फायदे का सौदा है। वैसे, कैमरा और डिस्प्ले बेहतर हो सकते हैं। लेकिन परफॉर्मेंस दमदार है और बैटरी लाइफ की भी तारीफ बनती है।
Advertisement


5.2 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले वाले इस फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। 4000 एमएएच की बैटरी अच्छा साथ देती है। 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
Advertisement

3. शाओमी मी ए1
इस साल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम को ज़िदा किया गया है और पहली पेशकश थी शाओमी मी ए1। यह अपनी कीमत में एक परफॉर्मर प्रोडक्ट है और हाल ही यह सस्ता भी हुआ है। हमारे रिव्यू में इस फोन ने हर डिपार्टमेंट में अच्छे नतीजे दिए। बैटरी लाइफ और बेहतर हो सकती है।
Advertisement


5.5 इंच की स्क्रीन फुल-एचडी रिजॉल्यूशन वाली है। फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। साथ में मौजूद है 3080 एमएएच की बैटरी। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं।

4. लेनोवो के8 नोट
इस सूची में लेनोवो का अगला फोन है के8 नोट (रिव्यू), जिसने डिस्प्ले, डिज़ाइन के साथ सॉफ्टवेयर विभाग में हमें लुभाया। यह लेनोवो के थिएटरमैक्स वीआर मोड सपोर्ट के साथ आता है। इसकी मदद से आप किसी भी ऐप को स्टीरियोस्कोपिक हेडसेट में देख पाएंगे। बैटरी निराश करती है, खासकर इस ब्रांड के अन्य प्रोडक्ट की तुलना में।


फोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है। बैटरी 4000 एमएएच की है। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह भी डुअल रियर कैमरा फोन है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और डेप्थ सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

5. मोटो जी5एस प्लस
15,000 रुपये के प्राइस रेंज में फोन खरीदने के लिए हममें से ज़्यादातर लोग मोटो जी सीरीज़ पर भरोसा करते रहे हैं। इनकी बिल्ड क्वालिटी आमतौर पर अच्छी होती है और फोन सॉफ्टवेयर विभाग में भी कारगर साबित होता है। ऐसा ही मोटो जी5एस प्लस (रिव्यू) के बारे में भी कहा जा सकता है। फोन की बैटरी लाइफ बेहतर हो सकती है, लेकिन यह फोन बाकी डिपार्टमेंट में निराश नहीं करता।


इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं।

6. सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स
Samsung Galaxy On Max (रिव्यू) में फेस रिकॉग्निशन जैसे कई काम के फीचर हैं। आपको सैमसंग पे मिनी का सपोर्ट मिलता है। और इंटरफेस भी काफी पॉलिश्ड है।


फोन में 5.7 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 1.69 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। बैटरी 3300 एमएएच की है और फ्रंट व रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं।

7. कूलपैड कूल प्ले 6
वैसे, इस फोन को चार्ज करने में बहुत वक्त लगता है, लेकिन कूलपैड कूल प्ले 6 के बिकने की अहम वजहों में से एक बैटरी भी है। फोन की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी है और इसका फिंगरप्रिंट सेंसर तेज़ी से काम करता है।


अब बात स्पेसिफिकेशन की। आपको 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। बैटरी 4060 एमएएच की है। फ्रंट पैनल का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। रियर पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं।

8. ओप्पो एफ3 प्लस
ओप्पो एफ3 प्लस (रिव्यू) इस सूची के सबसे महंगे फोनों में से एक है। और यह भी एक वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है। खूबसूरत डिस्प्ले व डिज़ाइन वाले इस फोन की परफॉर्मेंस दमदार है और बैटरी लाइफ में भी काफी दम है। सॉफ्टेवयर की तारीफ नहीं की जा सकती है, लेकिन इसे खरीदने पर निराशा नहीं होगी।


अगर आप इसे खरीदते हैं तो आपको 6 इंच की फुल-एचडी स्क्रीन और 1.95 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन के फ्रंट और रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल के कैमरे हैं।

9. मोटो जी5 प्लस
वैसे, मोटो जी5एस प्लस सही मायने में मोटो जी5 प्लस (रिव्यू) का अपग्रेड है। लेकिन मार्केट में आपको मोटो जी5 प्लस भी मिल जाएगा, जो आज भी एक अच्छा विकल्प है। इस दमदार फोन में टर्बो चार्जिंग, करीब-करीब स्टॉक एंड्रॉयड और तेज़ फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। वैसे, फोन के ज़्यादा गर्म होने की शिकायत है और कैमरा औसत है।


5.2 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आपको 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसके साथ मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का।

10. नूबिया ज़ेड11 मिनी एस
ZTE Nubia Z11 mini S एक हरफनमौला हैंडसेट है। इसे खरीदा जा सकता है, लेकिन उपलब्धता एक समस्या है। फोन की बनावट अच्छी है और डिज़ाइन लुभावना है। बैटरी लाइफ में दम है और कैमरा व ऐप परफॉर्मेंस भी सम्मानजनक है। हालांकि, बैटरी को चार्ज होने में काफी वक्त लगता है।

फोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। रियर कैमरा 23 मेगापिक्सल का है और सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.