आसुस ज़ेनफोन सेल्फी का 3जीबी रैम वाला वेरिएंट 17,999 रुपये में उपलब्ध

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 16 सितंबर 2015 10:41 IST

आसुस इंडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि ज़ेनफोन सेल्फी स्मार्टफोन भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गया है। 17,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग पिछले महीने शुरू हुई थी।

ताइवान की इस कंपनी ने बताया कि फिलहाल 3जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट ही मार्कट में उपलब्ध होगा। वहीं, 16जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 2जीबी रैम वाले वेरिएंट की बिक्री 30 सितंबर से शुरू होगी। इस हैंडसेट की कीमत 15,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर फिलहाल ज़ेनफोन सेल्फी स्मार्टफोन का एक्वा ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट ही उपलब्ध है।
 

आसुस ज़ेनफोन सेल्फी में 13 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरा दोनों है। रियर कैमरे में लेज़र ऑटोफोकस मॉड्यूल भी दिया गया है। डिवाइस में 64 बिट ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ मौजूद है एड्रेनो 405 जीपीयू और 3जीबी का रैम।

अन्य स्पेसिफिकेशन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, माइक्रोएसडी कार्ड (64जीबी तक) सपोर्ट, 3000एमएएच की बैटरी और 4जी एलटीई शामिल हैं। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x77.2x10.8 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।

Advertisement

पिछले महीने आसुस ने ज़ेनफोन सेल्फी के अलावा ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 और ज़ेनफोन 2 डिलक्स स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू की थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.