आसुस ज़ेनफोन मैक्स में है 5000 एमएएच की बैटरी, कीमत 10,000 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2016 15:36 IST
आसुस इंडिया ने अपने ज़ेनफोन सीरीज का नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन मैक्स 9999 रुपये में लॉन्च किया है। आसुस ज़ेनफोन मैक्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और पर शुरू हो गई है। इसकी बुकिंग अमेज़न इंडिया की साइट पर भी की जा सकती है। ऑनलाइन रिटेलर ने बताया है कि इस हैंडसेट को 14 जनवरी को रिलीज किए जाने की उम्मीद है। ज़ेनफोन मैक्स 15 जनवरी के बाद से कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को पिछले साल अगस्त महीने में भारत में पेश किया गया था।

नए ज़ेनफोन मैक्स की सबसे बड़ी खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी ने बताया है कि इस डिवाइस का इस्तेमाल पावर बैंक के तौर पर भी किया जा सकता है। हैंडसेट की बैटरी नॉन-रीमूवेबल है। कंपनी का दावा है कि ज़ेनफोन मैक्स की बैटरी 914 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 38 घंटे तक का टॉक टाइम देगी।

(देखें: आसुस ज़ेनफोन मैक्स बनाम जियोनी मैराथन एम4 बनाम लेनेवो वाइब पी1)

5000 एमएएच की बैटरी वाले ज़ेनफोन मैक्स की भिड़त बड़ी बैटरी वाले कुछ हैंडसेट से होगी। इसमें 5000 एमएएच बैटरी वाला जियोनी मैराथन एम4 शामिल है जिसे पिछले साल 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। चीन की इस कंपनी ने हाल ही में मैराथन एम5 को भारत में 17,999 रुपये में लॉन्च किया था। यह 3010 एमएएच की दो बैटरी के साथ आता है, यानी कुल बैटरी क्षमता 6020 एमएएच। बड़ी बैटरी के साथ आने वाला हैंडसेट लेनेवो वाइब पी1 भी है जिसमें 4900 एमएएच की बैटरी है। इसे अक्टूबर महीने में 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

(पढ़ें: आसुस ज़ेनफोन मैक्स बनाम जियोनी मैराथन एम5)
Advertisement
 

अब बात स्पेसिफिकेशन की। ज़ेनफोन मैक्स में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह ज़ेनयूआई 2.0 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित है। हैंडसेट में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। ज़ेनफोन सीरीज के अन्य हैंडसेट की तरह यह भारतीय एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है। यह एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर के साथ आएगा।

इस डुअल-सिम हैंडसेट में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस,  ग्लोनास, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.