Asus ZenFone Max Pro M2 में होंगे तीन रियर कैमरे और डिस्प्ले नॉच

इस हफ्ते ही Asus ने जानकारी दी थी कि Asus ZenFone Max Pro M2 को 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक नया पोस्टर ट्वीट किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 नवंबर 2018 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro M2 के दो वेरिएंट होंगे
  • एक वेरिेएंट स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आएगा
  • स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला होगा दूसरा वेरिएंट
इस हफ्ते ही Asus ने जानकारी दी थी कि Asus ZenFone Max Pro M2 को 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक नया पोस्टर ट्वीट किया गया है जो इस डिवाइस के फ्रंट और बैकपैनल का खुलासा करता है। नया पोस्टर उन पुराने दावों की पुष्टि करता है जिसमें असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की बात की गई थी। इसके अलावा आगे की तरफ डिस्प्ले नॉच भी होगा। बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश होने की भी उम्मीद है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, ZenFone Max Pro M2 के दो वेरिएंट होंगे। एक वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और दूसरे वेरिएंट में डुअल कैमरा सेटअप।

Asus Indonesia ने स्मार्टफोन का टीज़र पोस्टर जारी किया है। इसमें 'The Real Pro is coming' टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। एक बार फिर 11 दिसंबर के लॉन्च तारीख के बारे में बताया गया है। इसके अलावा डिवाइस के फ्रंट और बैक पैनल की भी झलक मिलती है। Asus ZenFone Max Pro M2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, डिस्प्ले नॉच और ग्रेडिएंड फिनिश वाला रियर पैनल है। यह पुरानी रिपोर्ट्स और दावों से मेल खाता है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Asus ZenFone Max Pro M2 के दो वेरिएंट होंगे- ZenFone Max Pro M2 ZB631KL और ZenFone Max M2 ZB633KL। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 ज़ेडबी631केएल में 6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 4 जीबी रैम, 32 जीबी/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। ZenFone Max M2 ZB633KL के भी स्पेसिफिकेशन लगभग यही होंगे, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप को छोड़कर।

इसके पुराने मॉडल की बात करें तो Asus ZenFone Max Pro M1 में फ्रंट में कोई डिस्प्ले नॉच नहीं है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। दूसरी तरफ, कंपनी ने ZenFone Max Pro M1 को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया था। लेकिन इसके अपग्रेड Zenfone Max Pro M2 के बारे में ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.