Asus ZenFone Max Pro M2 अब नए अवतार में, फ्लिपकार्ट पर बिक्री शुरू

Asus ने बुधवार अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन ZenFone Max Pro M2 का टाइटेनियम एडिशन लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 30 जनवरी 2019 18:10 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone Max Pro के टाइटेनियम एडिशन के स्पेसिफिकेशन ब्लू वेरिएंट वाले ही
  • रैम/ स्टोरेज पर आधारित Asus ZenFone Max Pro M2 के तीन वेरिएंट हैं
  • ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के टाइटेनियम एडिशन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू
Asus ने बुधवार अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन ZenFone Max Pro M2 का टाइटेनियम एडिशन लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे। Asus ZenFone Max Pro M2 को अब तक ब्लू रंग में बेचा जाता था। अब रंग पोर्टफोलियो में टाइटेनियम वेरिएंट भी आ गया है। इसकी बिक्री बुधवार से फ्लिपकार्ट पर होगी। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के टाइटेनियम एडिशन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का सबसे महंगा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 16,999 रुपये है।
 

Asus ZenFone Max Pro Titanium edition की भारत में कीमत

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के टाइटेनियम एडिशन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 14,999 रुपये में मिलता है। दोनों ही वेरिएंट Flipkart पर उपलब्ध हैं। ZenFone Max Pro M2 टाइटेनियम एडिशन के सबसे महंगे वेरिएंट का दाम 16,999 रुपये है। लेकिन यह ‘coming soon' की लिस्टिंग के साथ उपलब्ध है।
Advertisement
 

Asus ZenFone Max Pro M2 टाइटेनियम एडिशन के स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के टाइटेनियम एडिशन के स्पेसिफिकेशन ब्लू वेरिएंट वाले हैं जिसे बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। डुअल सिम (नैनो) असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 (ज़ेडबी630केएल) स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। रैम के तीन विकल्प हैं- 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम।

Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। रियर कैमरा सेटअप ईआईएस, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। ZenFone Max Pro M2 में फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर, 1.12 माइक्रॉन पिक्सल्स और एलईडी फ्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। स्मार्टफोन के तीनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। Asus ZenFone Max Pro M2 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157.9x75.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, ZenFone Max Pro M2, Titanium Edition, Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.