Asus ZenFone Max Pro M2 की तस्वीरें लीक, भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च

Asus ZenFone Max Pro M2 डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट बैक के साथ नज़र आ रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 नवंबर 2018 13:04 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone Max Pro M2 को इंडोनेशिया में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • एक वेरिेएंट स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आएगा
  • दूसरे वेरिएंट में दो रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिए जाएगा
Asus के लेटेस्ट टीज़र से Asus ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पैनल की झलक मिली। पोस्टर से पता चला कि फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच और पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। लेकिन हाल ही में लीक हुईं ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें कुछ और सच्चाई बयान करती हैं। इनमें Asus ZenFone Max Pro M2 डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट बैक के साथ नज़र आ रहा है। वैसे, जानकारी तो यह भी मिली है कि इस फोन का डुअल कैमरा वेरिएंट होगा ही, साथ में ट्रिपल रियर कैमरा वेरिएंट लाया जाएगा। इसके अलावा इस फोन को भारत में 11 या 12 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

इस हैंडसेट की तस्वीरों को टिप्सटर इशान अग्रवाल और मायस्मार्टप्राइस द्वारा साझा किया गया है। इनमें दिख रहा है कि Asus ZenFone Max Pro M2 में फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच है और बॉटम में चिन भी है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह ग्रेडिएंट फिनिश वाले बैकपैनल के साथ आता है।

टीज़र पोस्टर में Asus ने तीन कैमरा सेंसर वाला कटआउट दिखाया था, इसमें तीसरा कटआउट थोड़ा बहुत छिपा हुआ है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Asus ZenFone Max Pro M2 के दो वेरिएंट होंगे- ZenFone Max Pro M2 ZB631KL और ZenFone Max M2 ZB633KL। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 ज़ेडबी631केएल में 6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 4 जीबी रैम, 32 जीबी/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। ZenFone Max M2 ZB633KL के भी स्पेसिफिकेशन लगभग यही होंगे, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप को छोड़कर।

वहीं, इशान अग्रवाल की मानें स्मार्टफोन को भारत में 11 या 12 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर ने जानकारी दी है कि स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लू और कॉस्मिक सिल्वर रंग में आएगा। यह प्लास्टिक बैक, 6.26 इंच के एचडी डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन से लैस होगा। डुअल कैमरा सेटअप वेरिएंट में पिछले हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, स्टॉक एंड्रॉयड और 5000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

बता दें कि Asus ZenFone Max Pro M2 को इंडोनेशिया में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। भारत में भी इसी के आसपास पेश किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.