Asus ZenFone Max Pro M2 को मिला यह खास सॉफ्टवेयर अपडेट

Asus ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने गुरुवार को इस अपडेट की जानकारी देते हुए बताया कि नया सॉफ्टवेयर अपडेट नवंबर 2018 के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2018 19:32 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत भारत में 12,999 रुपये से शुरू होती है
  • 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है Asus ZenFone Max Pro M2 में
Asus ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने गुरुवार को इस अपडेट की जानकारी देते हुए बताया कि नया सॉफ्टवेयर अपडेट नवंबर 2018 के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। नए अपडेट को फेज़ के आधार पर ज़ारी किया जाएगा। यह फर्मवेयर ओवर द एयर पैकेज के तौर पर मिलेगा। याद रहे कि Asus ZenFone Max Pro M2 को इस महीने ही भारत में Asus ZenFone Max M2 के साथ लॉन्च किया गया था। दोनों ही ZenFone स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलते हैं और कंपनी ने दोनों ही हैंडसेट को जनवरी 2019 में एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट देने का वादा किया है।

Asus ने एक नोट के ज़रिए गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि नया FOTA अपडेट नवंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि इस महीने Samsung Galaxy A3 (2017), Galaxy A7 (2017) और Nokia 3 जैसे हैंडसेट को दिसंबर 2018 का सिक्योरिटी पैच मिला था।
Advertisement


गौर करने वाली बात है कि Asus ZenFone Max M2 और ZenFone Max Pro M1 को हाल ही में नवंबर 2018 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिला था।
Advertisement

लेटेस्ट अपडेट के ज़रिए असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में कैमरा इफेक्ट ऑप्टिमाइज़ किया गया है। ऑडियो पारामीटर भी अपडेट किया गया है। अपडेट फिंगरप्रिंट और टच फर्मवेयर को भी अपग्रेड करता है।

(पढ़ें: Asus ZenFone Max Pro M2 का रिव्यू)
Advertisement

Asus ZenFone Max Pro M2 के लिए जारी किए गए अपडेट का वर्ज़न IN-15.2016.1811.177. है। पहले की तरह इस फर्मवेयर ओवर द एयर (FOTA) अपडेट को फेज़ के आधार पर रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब है कि आपके ZenFone Max Pro M2 को यह अपडेट मिलने में थोड़ा वक्त लगे। आप चाहें तो सेटिंग्स मेन्यू में अपडेट की जांच कर सकते हैं।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत भारत में 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में मिलेगा। 16,999 रुपये में 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है।
 
Asus ZenFone Max Pro M2 स्पेसिफिकेशन
Advertisement
डुअल सिम (नैनो) असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 (ज़ेडबी630केएल) स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। रैम के तीन विकल्प हैं- 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम।

Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। रियर कैमरा सेटअप ईआईएस, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। ZenFone Max Pro M2 में फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर, 1.12 माइक्रॉन पिक्सल्स और एलईडी फ्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। स्मार्टफोन के तीनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। Asus ZenFone Max Pro M2 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157.9x75.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.