Asus Zenfone Max Plus (M1) लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे

असूस ने अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) रूस में पेश कर दिया है। Asus Zenfone Max Plus (M1) की ख़ासियत है इसमें दी गई 4130 एमएएच की बैटरी। इसके अलावा फोन में दो रियर कैमरे हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी नहीं दी है। फोन को गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 नवंबर 2017 11:22 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) को रूस में लॉन्च किया गया है
  • फोन में दो रियर कैमरे हैं
  • अभी इसकी कीमत और उपलबधता की कोई जानकारी नहीं है
असूस ने अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) रूस में पेश कर दिया है। Asus Zenfone Max Plus (M1) की ख़ासियत है इसमें दी गई 4130 एमएएच की बैटरी। इसके अलावा फोन में दो रियर कैमरे हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी नहीं दी है। फोन को गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) में एक 5.7 इंच आईपीएस एलसीडी स्क्रीन (2160 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है और 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव है। गूगल ड्राइव पर 1 साल के लिए 100 जीबी मुफ्त स्पेस भी मिलता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो असूस ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो अपर्चर एफ/2.0 और फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेंसर (वाइड एंगल के साथ) के साथ आता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री व्यूइंग एंगल वाला फ्रंट सेंसर दिया गया है। कैमरा स्लो-मोशन, पैनोरमा जैसे शूटिंग मोड सपोर्ट करता है।

फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेनयूआई 4.0 स्किन है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4130 एमएएच की बैटरी है जिसके 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। 4जी नेटवर्क पर 26 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 3जी नेटवर्क पर 26 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) का डिज़ाइन बेहद कॉम्पेकट है। और इसका डाइमेंशन 152.6 x 73 x 8.8 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए असूस के इस स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास जैसे फ़ीचर के लिए दिए गए हैं। फोन में तीन कार्ड स्लॉट हैं यानी दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।  फोन में रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जिसके 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। हैंडसेट में एक्सीलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर भी हैं। फोन लॉन्च की जानकारी को सबसे पहले रूसी पब्लिकेशन हेल्पिक्स ने सार्वजनिक किया।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4130 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.