Asus ZenFone Max M2 को मिला यह सॉफ्टवेयर अपडेट

Asus द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए Asus ZenFone Max M2 को पहले सॉफ्टवेयर अपडेट दिए जाने की खबर है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट को 21 दिसंबर को रोलआउट किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2018 19:13 IST
ख़ास बातें
  • असूस जे़नफोन मैक्स एम2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू
  • Asus ZenFone Max M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • ZenFone Max M2 को मिला नवंबर सिक्योरिटी पैच
Asus द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए Asus ZenFone Max M2 को पहले सॉफ्टवेयर अपडेट दिए जाने की खबर है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट को 21 दिसंबर को रोलआउट किया गया था। यह मुख्य तौर पर नवंबर 2018 के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। यह Asus ZenFone Max Pro M1 के बाद नवंबर महीने का सिक्योरिटी पैच पाने वाला कंपनी की ZenFone लाइनअप का दूसरा हैंडसेट है। वैसे, Max Pro M1 के अपडेट में कई बग को भी फिक्स किया गया था, लेकिन ज़ेनफोन मैक्स एम2 को लेकर यह साफ नहीं है।

Asus के मुताबिक, सॉफ्टवेयर अपडेट ओवर द एयर मिल रहा है। यह अपने आप ही हर असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 यूज़र को मिल जाएगा। आम तौर पर सॉफ्टवेयर अपडेट फेज़ के आधार पर रिलीज होता है। ऐसे में ZenFone Max M2 के हर यूज़र को अपडेट मिलने में थोड़ा वक्त लग सकता है। अगर आप इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो Settings > About > System update में जाकर इसकी जांच सकते हैं। अगर अपडेट आपके फोन के लिए उपलब्ध होगा, तो आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

ताइवानी कंपनी असूस ने इस महीने असूस जे़नफोन मैक्स एम2 को भारत में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में बेचा जाता है। यह स्मार्टफोन अभी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को जनवरी महीने में एंड्रॉयड 9.0 पाई का अपडेट देने का वादा किया है।
 

Asus ZenFone Max M2 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Asus ZenFone Max M2 (ZB632KL) स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 2.5डी कर्व्ड ग्लास और 430 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होंगे।
Advertisement

Asus ZenFone Max M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप 4K वीडियो और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज। Asus ZenFone Max M2 के दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Asus ZenFone Max M2 का हिस्सा हैं। इस फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Asus ZenFone Max M2 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 158.41x76.28x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with promised updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Very poor low-light camera performance
  • Minor UI bugs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.