आसुस ज़ेनफोन गो स्मार्टफोन 7,999 रुपये में मिलेगा

आसुस ज़ेनफोन गो स्मार्टफोन 7,999 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
भारत में आसुस ज़ेनफोन गो स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान किया गया है। यह स्मार्टफोन 7,999 रुपये में मिलेगा। ज़ेनफोन सीरीज का नया हैंडसेट कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

आपको बता दें कि ताइवान की इस कंपनी ने पिछले महीने आसुस ज़ेनफोन गो को आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था।

कंपनी के बजट स्मार्टफोन ज़ेनफोन गो को डेवलप किए जाने की खबरें जुलाई से आ रही थीं। ज़ेनफोन सीरीज का नया स्मार्टफोन ज़ेनयूआई पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। यह एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है।

ज़ेनफोन गो (ज़ेडसी500टीजी) 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6580) प्रोसेसर के साथ आएगा और साथ में मौजूद होगा 2 जीबी का रैम।

हैंडसेट 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में एफ/2.0 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल वाला रियर ऑटो फोकस कैमरा है। इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
asus zenfone go whiteज़ेनफोन गो में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीआरएस/एज, 3जी, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। गौर करने वाली बात है कि डिवाइस में 4जी कनेक्टिविटी फ़ीचर नहीं है। स्मार्टफोन में 2070 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट के ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। फोन का डाइमेंशन 144.5x71x9.98 मिलीमीटर है और वज़न 135 ग्राम। ज़ेनफोन गो में एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर मौजूद हैं।

ज़ेनफोन गो स्मार्टफोन 100 जीबी के गूगल ड्राइव स्टोरेज के साथ आएगा जो दो साल के लिए मुफ्त होगा। आसुस का कहना है कि मुफ्त स्टोरेज को 1 अप्रैल 2018 तक गूगल ड्राइव ऐप में रीडीम किया जा सकता है।

आपको बता दें कि आसुस ने पिछले हफ्ते अपने ज़ेनफोन सेल्फी स्मार्टफोन की बिक्री 17,999 रुपये में शुरू की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »