आसुस ज़ेनफोन गो 4.5 एंड्रॉयड बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2015 16:23 IST
भारतीय मार्केट में किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के मकसद से आसुस ने अपना ज़ेनफोन गो 4.5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। आसुस ज़ेनफोन गो 4.5 की कीमत 5,299 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सोमवार से उपलब्ध होगा।

ज़ेनफोन गो 4.5, इस साल सितंबर महीने में लॉन्च किए गए आसुस ज़ेनफोन गो का 'लाइट' वेरिेएंट है। नए हैंडसेट में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। ज़ेनफोन गो 4.5 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडिया टेक एमटी6580एम क्वाड-कोर चिपसेट और 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। आसुस ज़ेनफोन गो 4.5 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। यूज़र को हैंडसेट के साथ 100 जीबी की गूगल ड्राइव स्टोरेज दो साल के लिए मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा आसुस वेब पर 5 जीबी की स्टोरेज लाइफटाइम के लिए मुफ्त मिलेगी।

आसुस ज़ेनफोन गो 4.5 में 5 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन 3जी, वाई-फाई और अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। आसुस ज़ेनफोन गो 4.5 हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित ज़ेन यूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 1600 एमएएच की बैटरी है।

आसुस ज़ेनफोन गो 4.5 काले रंग में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यूज़र फ्लिपकार्ट पर इस हैंडसेट की खरीदारी के दौरान कई एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं।
Advertisement

यह तो साफ है कि ताइवान की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की नज़र भारतीय मार्केट पर है, तभी तो वह हाई-एंड स्मार्टफोन पेश करने के साथ साथ किफायती हैंडसेट भी पेश कर रही है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने अपना आसुस ज़ेनफोन सी 5,999 रुपये में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.