64MP कैमरा के साथ Asus ZenFone 8 सीरीज़ आज होगी ग्लोबली लॉन्च! यहां देखें लाइवस्ट्रीम

पहले माना जा रहा था कि ग्लोबल लॉन्च के साथ Asus ZenFone 8 सीरीज़ को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है क्योंकि कंपनी ने खुद ऐलान किया है कि कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखकर इसके भारत लॉन्च में थोड़ी देरी होने वाली है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 मई 2021 15:06 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 8 में मिल सकती है 5.9-इंच स्क्रीन
  • Asus ZenFone 8 Flip में मिलेगा मोटराइज्ड फ्लिप कैमरा
  • दोनों फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से हो सकते हैं लैस

सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं दो ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip फोन

Asus ZenFone 8 सीरीज़ को आज 12 मई को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा, यह लॉन्च इवेंट वर्चुअली आयोजित किया जाएगा जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा। असूस ज़ेनफोन 8 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, वो होंगे वनीला ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य बात है कि कंपनी ने फिलहाल मॉडल्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पुरानी रिपोर्ट में अटकले लगाई गईं थी कि इस सीरीज़ में ZenFone 8 Mini फोन भी शामिल हो सकता है, लेकिन अब प्रतीत होता है कि वनीला ज़ेनफोन 8 और कथित ज़ेनफोन 8 मिनी एक ही मॉडल होंगे।
 

Asus ZenFone 8 series launch livestream: How to watch

Asus ZenFone 8 सीरीज़ आज 12 मई को ग्लोबली वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च की जाएगी, यह इवेंट 7pm CEST (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे) शुरू होगा। लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। पहले माना जा रहा था कि Asus ग्लोबल लॉन्च के साथ ज़ेनफोन 8 सीरीज़ को भारत में भी लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है क्योंकि कंपनी ने खुद ऐलान किया है कि कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखकर इसके भारत लॉन्च में थोड़ी देरी होने वाली है। हालांकि, सीरीज़ के ग्लोबल इवेंट को आप नीचे इम्बेड लिंक में देख सकते हैं।
Advertisement
 
 

Asus ZenFone 8 series price (expected)

हाल ही में सामने आई लीक के अनुसार, Asus ZenFone 8 सीरीज़ तीन स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ दस्तक दे सकती है, वो हैं 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। बेस मॉडल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 700 (लगभग 62,370 रुपये) हो सकती है। जबकि 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 750 (लगभग 66,900 रुपये) हो सकती है। वहीं, इसके टॉप 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 800 (लगभग 71,300 रुपये) हो सकती है। फिलहाल, ZenFone 8 Flip की कीमत अभी सामने नहीं आई है।
 

Asus ZenFone 8 series specifications (expected)

असूस ज़ेनफोन 8 और ज़ेनफोन 8 फ्लिप फोन Android 11 आधारित ZenUI 8 पर काम कर सकता है। ज़ेनफोन 8 में 5.9 फुल-एचडी+ Samsung ई4 एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद होगी। वहीं, दूसरी ओर ज़ेनफोन 8 फ्लिप में 6.7 फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। दोनों ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होंगे, जिसके साथ 16 जीबी रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो असूस ज़ेनफोन 8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है, जिसमें Sony IMX686 का 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और एक मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। असूस ज़ेनफोन 8 फोन की बैटरी कथित रूप से 4000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फ्लिप फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है। इसमें मोटराइज्ड फ्लिप कैमरा मौजूद होगा, जो कि सेल्फी का भी काम करेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो कहा जा रहा है कि यह फोन 5जी सपोर्ट, ब्लूटूथ वी5.2, वाई-फाई 6 और एफएम रेडियो से लैस होगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.