Asus ZenFone 7 के स्पेसिफिकेशन लीक, मिले कई सर्टिफिकेशन

Asus का नया फोन मॉडल नंबर ZS670KS के साथ आता है। इससे पता चलता है कि नया फोन 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 जुलाई 2020 11:30 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 6 का अपग्रेड होगा ZenFone 7 स्मार्टफोन
  • ZenFone 7 Pro भी बना हुआ है सुर्खियों में
  • Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आ सकता है ज़ेनफोन 7 स्मार्टफोन

अगले हफ्ते Asus भारत में नया ROG Phone 3 लॉन्च करने वाली है

Asus ZenFone 7 को ताइवान के राष्ट्रीय संचार आयोग (NCC) के साथ-साथ TUV Rheinland वेबसाइटों पर ID नंबर ASUS_I002D के साथ लिस्ट किया गया है। दोनों लिस्टिंग से नए असूस फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चलता है। यदि हम पिछली रिपोर्टों को देखें, तो बताया जा रहा है कि कंपनी अपने दो नए टॉप-एंड फोन ZenFone 7 और ZenFone 7 Pro पर काम कर रही है। ज़ेनफोन 7 को विशेष रूप से ज़ेनफोन 6 के अपग्रेड के रूप में देखा जा रहा है, जिसे कंपनी ने भारत में Asus 6z के रूप में लॉन्च किया था।
 

Asus ZenFone 7 specifications (expected)

NCC सर्टिफिकेशन के अनुसार, Asus का नया फोन मॉडल नंबर ZS670KS के साथ आता है। इससे पता चलता है कि नया फोन 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। एनसीसी लिस्टिंग, जिसे शुरू में एक जापानी ब्लॉग द्वारा देखा गया था, यह भी बताता है कि नए हैंडसेट में 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ-साथ वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.0 और एमएफसी जैसे कनेक्टिविटी विकल्प भी मौजूद होंगे।

कथित तौर पर  TUV Rheinland सर्टिफिकेशन, जिसे 'the_tech_guy' नाम के ट्विटर अकाउंट ने साझा किया है, यह बताता है कि आगामी असूस फोन में 4,115mAh क्षमता की बैटरी होगी और यह 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Gadgets 360 स्वतंत्र रूप से इन सर्टिफिकेशनों को सत्यापित करने में सक्षम नहीं था। इसलिए, इन सभी जानकारियों को लीक मात्र समझना समझदारी होगी।
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ZenFone 7 के साथ ZenFone 7 Pro भी लॉन्च होगा। ये दोनों मॉडल्स को अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले Asus ROG Phone 3 से कम दाम में लॉन्च होने के लिए बताया गया है। इसके अलावा, हाल ही में एक गीकबेंच लिस्टिंग ने सुझाव दिया था कि ZenFone 7 में 16  जीबी तक रैम होगी और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल होगा। दूसरी ओर, ज़ेनफोन 7 प्रो में नया लॉन्च किया गया स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.