Asus ZenFone 4 Selfie को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

Asus ने सितंबर 2017 में ZenFone 4 Selfie को भारत में लॉन्च किया था। असूस जेनफोन 4 सेल्फी के दो वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए थे। Asus ZenFone 4 Selfie के दोनों ही वेरिएंट को Android 8.1 Oreo सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2018 12:23 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड अपडेट का वर्जन है मिलना शुरू 15.0400.1809.405
  • एक सप्ताह में सभी यूजर को मिल जाएगा एंड्रॉयड ओरियो अपडेट
  • 2017 में लॉन्च हुआ था Asus ZenFone 4 Selfie
हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus ने सितंबर 2017 में ZenFone 4 Selfie को भारत में लॉन्च किया था। असूस जेनफोन 4 सेल्फी के दो वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए थे। Asus ZenFone 4 Selfie के दोनों ही वेरिएंट को Android 8.1 Oreo सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए दिया जा रहा है। फोन की सेटिंग्स में जाकर आप अपडेट को चेक कर सकते हैं। अगर अभी तक आपको अपडेट नहीं मिला इसका मतलब एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया जा रहा है। उम्मीद है कि सप्ताह भर में सभी यूजर को अपडेट मिल जाएगा।

असूस ने फोरम पर इस बात की घोषणा की है कि ZB553KL और ZD553KL वेरिएंट के लिए अपडेट जारी किया गया है। ZB553KL वेरिएंट के फ्रंट पैनल पर सिंगल सेल्फी कैमरा और ZD553KL के फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा है। नए सॉफ्टवेयर अपडेट का वर्जन 15.0400.1809.405 है। नया अपडेट इंस्टॉल होने के बाद यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ जेनयूआई 5.0 स्किन पर काम करेगा। हम सलाह देते हैं कि अपडेट करने से पहले फोन को वाईफाई से कनेक्ट करें और फोन को चार्ज कर लें।
 

ZenFone 4 Selfie की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Asus ZenFone 4 Selfie (ZD553KL) वाले वेरिएंट की कीमत कंपनी 14,999 रुपये रखी है। ZB553KL वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, दोनों फोन डुअल सिम हैं। ज़ेनफोन 4 सेल्फी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता था लेकिन अब फोन को ओरियो अपडेट मिल जाएगा और इसमें 5.5 इंच डिस्प्ले (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। ज़ेनफोन 4 सेल्फी में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम है। हैंडसेट में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो व ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 3000 एमएएच बैटरी है। 

फोन का डाइमेंशन 155.66x75.9x7.85 मिलीमीटर और वज़न थोड़ा सा कम 144 ग्राम है। ज़ेनफोन 4 सेल्फी (ZD553KL) में 20 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ दो फ्रंट कैमरे हैं। रियर पर असूस के तीनों नए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे हैं। ज़ेनफोन 4 सेल्फी (ZB553KL)में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर सेंसर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 4जी कनेक्टिविटी के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर है जिसे होम बटन में ही दिया गया है। कंपनी फोन पर दो साल की वारंटी दे रही है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • Average camera performance
  • Slow fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.