आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स और ज़ेनफोन 3 लेज़र स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 जुलाई 2016 12:16 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेनफोन 3 लेज़र की कीमत करीब 18,000 रुपये है
  • ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन करीब 13,500 रुपये में मिलेगा
  • दोनों स्मार्टफोन को अभी वियतनाम में लॉन्च किया गया है
आसुस ने ज़ेनफोन 3 सीरीज में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ज़ेनफोन 3 लेज़र और ज़ेनफोन 3 मैक्स को वियतनाम में आयोजित एक स्पेशल इवेंट में आधिकारिक तौर पर पेश किया गया। ज़ेनफोन 3 मैक्स की कीमत 4,490,000  वितनामी डॉलर (करीब 13,500 रुपये) और ज़ेनफोन 3 लेज़र की कीमत 5,990,000  वितनामी डॉलर (करीब 18,000 रुपये) है। दोनों फोन जल्द ही वियतनाम में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

फिलहाल ताइवानी कंपनी ने वियतनाम से बाहर इन फोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर चलते हैं जिसके ऊपर ज़ेन यूआई स्किन दी गई है।

आसुस ज़ेनफोन 3 लेज़र स्मार्टफोन ज़ेनफोन 2 लेज़र का अपग्रेड वेरिएंट है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल को लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम के साथ दिया गया है जिसके 0.03 सेकेंड में फोकस करने का दावा किया गया है। कैमरे में सोनी आईएमएक्स214 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। ज़ेनफोन 3 मैक्स के कैमरे में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन और एक कलर करेक्शन सेंसर भी है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ज़ेनफोन 3 लेज़र भी मेटल बॉडी से बना है और इसमें 5.5 इंच 2.5डी ग्लास कर्व्ड ग्लास के साथ फुलएचडी डिस्प्ले है। फोन में 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इस स्मार्टफोन में भी फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन की मोटाई 7.9 एमएम है।
 
अब बात आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स की, इस फोन में 4100 एमएएच की बड़ी बैटरी है लेकिन ओरिजिनल ज़ेनफोन मैक्स में दी गई 5000 एमएएच से कम है। ज़ेनफोन 3 मैक्स की बैटरी के 30 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 3जी नेटवर्क पर 20 घंटे तक का टॉकटाइम देने का दावा किया गया है। यह फोन मेटल बॉडी से बना है और इसमें 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी फुल एचडी स्क्रीन है। ज़ेनफोन 3 मैक्स में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

दोनों ही स्मार्टफोन टाइटेनियम ग्रे, ग्लेशियर सिल्वर और सैंड गोल्ड कलर में उपलब्ध होंगे। ज़ेनफोन 3 लेज़र और ज़ेनफोन 3 मैक्स के वियतनाम में लॉन्च होने की की जानकारी टेकरम ने सबसे पहले दी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  3. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  6. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  8. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  9. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
  10. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.