Asus ROG Phone 9 आया लॉन्च से पहले AnTuTu पर नजर, जानें किन फीचर्स से होगा लैस

Asus ROG Phone 9 लॉन्च से पहले AnTuTu पर देखा गया है।

Asus ROG Phone 9 आया लॉन्च से पहले AnTuTu पर नजर, जानें किन फीचर्स से होगा लैस

Photo Credit: Asus

Asus ROG Phone 9 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 9 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Asus ROG Phone 9 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Asus ROG Phone 9 में 5,800mAh की बैटरी मिलेगी।
विज्ञापन
Asus बाजार में Asus ROG Phone 9 की घोषणा करने वाला है, जिसके लॉन्च में सिर्फ कुछ ही घंटे बाकि हैं। सितंबर में मॉडल नंबर ASUSAI2501A वाला एक Asus फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में नजर आया था। हाल ही में कथित ROG Phone 9 कुछ स्पेसिफिकेशंस के साथ AnTuTu पर नजर आया है। यहां हम आपको Asus ROG Phone 9 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Asus ROG Phone 9 आया AnTuTu पर नजर


फोटो से पता चलता है कि ROG Phone 9 ने AnTuTu बेंचमार्क पर 3,121,390 का अब तक का ज्यादा स्कोर हासिल किया है। यह स्कोर सीपीयू, जीपीयू, मेमोरी और यूएक्स टेस्ट में कुल मिलाकर मिला है, जिसमें फोन ने 661,243, 1,256,559, 672,974 और 530,614 स्कोर हासिल किए। लिस्टिंग से पता चलता है कि ROG Phone 9 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा। इससे पता चला है कि फोन 24GB LPDDR5x रैम और 1TB यूएफएस 4.0 स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इससे यह भी पता चलता है कि फोन की डिस्प्ले 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी।


Asus ROG Phone 9 Specifications


हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Asus ROG Phone 9 में FHD+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो ROG Phone 9 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन में 5,800mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। ROG Phone 9 में ड्यूल स्पीकर्स, 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.8 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 227 ग्राम है। यह फोन स्टॉर्म व्हाइट और फैंटम ब्लैक में उपलब्ध होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »