Asus ROG Phone 5, 18GB रैम के साथ स्पॉट, 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 6000mAh बैटरी!

यह फोन Asus ROG Phone 3 का अपग्रेडिड वेरिएंट होगा। Asus ROG Phone 5 में Qualcomm Snapdragon 888 SoC हो सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 मार्च 2021 07:35 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 5 में 6,000mAh बैटरी मिल सकती है
  • Asus ROG Phone 5 में Qualcomm Snapdragon 888 दिया जा सकता है
  • Asus ROG Phone 5 में 6.78 इंच डिस्प्ले मिल सकती है

आसुस पहले ही घोषणा कर चुका है कि भारत में Asus ROG Phone 5 को 10 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

Asus ROG Phone 5, गीकबेंच (Geekbench) पर 18GB रैम के साथ स्पॉट हुआ है। फोन की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन Android 11 आउट ऑफ द बॉक्स आएगा। यह फोन Asus ROG Phone 3 का अपग्रेडिड वेरिएंट होगा। Asus ROG Phone 5 में Qualcomm Snapdragon 888 SoC होगा। आसुस पहले ही घोषणा कर चुका है कि इस फोन को 10 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समयअनुसार यह इवेंट 4:15pm पर शुरू होगा। Asus ROG Phone 5 का लैंडिंग पेज पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट के साथ Flipkart पर लाइव हो गया है। हालांकि इस पेज से स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चलता है।

Asus ROG Phone 5 की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि ये फोन मॉडल नंबर ASUS_I005DB के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 1,113 और मल्टी कोर टेस्ट में 3,468 का स्कोर मिला है। यह फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 18जीबी तक रैम ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में ऑक्टा कोर 1.8Ghz SoC के साथ Qualcomm Snapdragon 888 SoC देखने को मिल सकता है। Asus ROG Phone 5 फोन का लैंडिंग पेज Flipkart पर भी लाइव हो गया है। 

Asus ROG Phone 5 को पहली बार गीकबेंच पर स्पॉट नहीं किया गया है। इससे पहले ये फोन मॉडल नंबर ASUS_I005DA के साथ 16GB रैम के साथ भी बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। ऐसा हो सकता है कि ASUS_I005DA, और लेटेस्ट ASUS_I005DB दो अलग-अलग Asus ROG Phone 5 के वेरिएंट हों, जिन्हें अलग-अलग रैम कैपेबिलिटी के साथ पेश किया जाएं।

Asus ROG Phone 5 के बारे में Asus पहले ही घोषणा कर चुका है कि इस फोन को 10 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फोन में कंपनी 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ 6,000mAh बैटरी और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन दे सकती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 64 मेगापिक्सल का हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.