Asus ROG Gaming Phone 29 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च

Asus के गेमिंग ब्रांड रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (ROG) ने इस साल जून महीने में अपने ROG फोन को लॉन्च किया था। कंपनी का पहला ROG गेमिंग स्मार्टफोन 3डी वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम के साथ आने वाला दुनिया का पहला हैंडसेट है।

Asus ROG Gaming Phone 29 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone की इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है असूस का यह फोन
  • भिड़ंत Xiaomi Black Shark और Razer Phone से होगी
विज्ञापन
Asus के गेमिंग ब्रांड रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (ROG) ने इस साल जून महीने में अपने ROG फोन को लॉन्च किया था। कंपनी का पहला ROG गेमिंग स्मार्टफोन 3डी वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम के साथ आने वाला दुनिया का पहला हैंडसेट है। इसकी बैटरी के बारे में वाई-फाई गेमप्ले में 7 घंटे तक साथ देने का दावा है। लॉन्च के वक्त Asus ने अपने इस फोन की कीमत या उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया था। इतना ज़रूर कहा था कि इसे जल्द ही भारत में लाया जाएगा। करीब पांच महीने बाद कंपनी ने ROG Phone को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है।

ताइवानी कंपनी Asus ROG Phone को भारत में 29 नवंबर को लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि इसी दिन कंपनी हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी देगी। अहम खासियतों की बात करें तो ROG Phone अल्ट्रासोनिक एयरट्रिगर टच सेंसर्स, गेमर सेंट्रिक डिज़ाइन, एमोलेड डिस्प्ले, 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1 मिलीसेकेंड रिस्पॉन्स टाइम के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और एड्रेनो 630 जीपीयू है।

स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी भिड़ंत Xiaomi Black Shark और Razer Phone से होगी। लेकिन इन दोनों हैंडसेट को अभी मार्केट में नहीं उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि असूस के गेमिंग फोन को लॉन्च किए जाने के बाद कौन सा डिवाइस भारत में लाया जाता है।
 

Asus ROG Phone स्पेसिफिकेशन

Asus ROG Phone 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। इसके साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने का काम 8 जीबी रैम करेगा। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेंसर है। रियर पर 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के सेंसर जुगलबंदी में काम करेंगे। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Asus ROG Phone की इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी/एडी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एजीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी और 3.5 एमएम जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और अल्ट्रासोनकि एयरट्रिगर सेंसर्स इसका हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4000 एमएएच की है। डाइमेंशन 158.8x76.2x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 200 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • AirTriggers are useful
  • Great performance
  • Very good battery life
  • Useful second Type-C port
  • कमियां
  • Video stabilisation could be better
  • ROG UI won’t appeal to everyone
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  5. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  8. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  10. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »