आसुस लाइव स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जनवरी 2016 13:21 IST
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने अपना स्मार्टफोन लाइव स्मार्टफोन ब्राज़ील में लॉन्च किया है। इस हैंडसेट की कीमत 210 डॉलर (करीब 14,000 रुपये) है। डुअल सिम आसुस लाइव स्मार्टफोन को फिलहाल दूसरे मार्केट के लिए नहीं पेश किया गया है।

आसुस लाइव स्मार्टफोन का मॉडल नंबर G500TG है। इसके स्पेसिफिकेशन देखकर यही कहा जा सकता है कि यह थोड़े कमज़ोर स्पेसिफिकेशन वाला हैंडसेट है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

इस 3जी स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट में 2070 एमएएच की बैटरी है। आसुस लाइव खरीदने वाले यूज़र को 2 साल के लिए 100 जीबी की गूगल ड्राइव स्टोरेज मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा 5 जीबी की आसुस वेबस्टोरेज भी मुफ्त दी जाएगी।
 

यह हैंडसेट ब्लू, मेजेंटा और यलो कलर में उपलब्ध है। इसका डाइमेंशन 144.5x71x9.98 मिलीमीटर है और वज़न 140 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, यूएसबी 2.0, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement

आसुस जल्द ही भारत में अपना ज़ेनफोन ज़ूम स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित ज़ेनयूआई पर चलने वाले ज़ेनफोन ज़ूम में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा एफ/2.7 से एफ/4.8 एपरचर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, लेज़र ऑटो-फोकस और डुअल-कलर रियल टोन फ्लैश से लैस है। कंपनी का दावा है कि 11.95 मिलीमीटर मोटाई वालाज़ेनफोन ज़ूम स्मार्टफोन 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम से लैस दुनिया का सबसे पतला हैंडसेट है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। ज़ेनफोन 2 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह ज़ूम में भी 4 जीबी का रैम दिया गया है। ज़ेनफोन ज़ूम की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन दिया गया है। हैंडसेट जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ, 3जी, 4जी, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.