Asus 6Z आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Asus 6Z Sale: असूस 6जे़ड की बिक्री आज से भारत में शुरू होगी। आइए अब आपको Asus 6Z के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2019 09:39 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 6 में है डुअल कैमरा सेटअप के साथ रोटेटिंग मॉड्यूल
  • एंड्रॉयड पाई पर आधारित जे़न यूआई 6 पर चलता है Asus ZenFone 6
  • Asus ZenFone 6 के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं

Asus 6Z आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Asus 6Z की बिक्री आज से भारत में शुरू होगी। असूस 6ज़ेड को पिछले सप्ताह भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। Asus 6Z की बिक्री दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू हो जाएगी। Asus 6Z को फिलहाल एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर ही बेचा जाएगा। असूस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus 6Z की सबसे अहम खासियत है मोटोराइज़्ड रोटेटिंग कैमरा। यह रियर कैमरे के साथ फ्रंट कैमरे का भी काम करेगा। Asus 6Z में 6.4 इंच फुल-एचडी+ स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है।
 

Asus 6Z की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

असूस 6ज़ेड की भारत में शुरुआती कीमत 31,999 रुपये तय की गई है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। वहीं Asus 6Z के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और इसके 8 जीबी रैम/ 256 जीबी वेरिएंट का दाम 39,999 रुपये है। जैसा कि हमने आपको बताया Asus 6Z की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Asus 6Z के मिडनाइट ब्लैक और ट्विलाइट सिल्वर कलर वेरिएंट को उतारा गया है।

Asus 6Z के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन (आमतौर पर फ्लैगशिप के लिए 3,999 रुपये) की कीमत 99 रुपये होगी। इसके अलावा Flipkart पर चल रहे अन्य ऑफर्स में आईसीआईसीआई बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
 

Asus 6Z स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला Asus 6Z एंड्रॉयड पाई पर आधारित जे़न यूआई 6 पर चलता है। कंपनी का वादा किया है कि इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड क्यू और एंड्र्रॉयड आर में अपग्रेड किया जाएगा। कंपनी ने एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम को ज्वाइन कर लिया है। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है।
Advertisement

असूस 6जे़ड में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और ऐड्रेनो 640 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। अब बात कैमरा सेटअप की। Asus 6Z में डुअल कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.79 है और यह लेसर फोकस के साथ आता है, साथ ही 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी है। फोन में मोटराइज्ड कैमरा दिया है जिसे कंपनी ने फ्लिप कैमरा नाम दिया है। सेल्फी लेने के लिए यह रोटेट हो जाता है।

फोन में डुअल स्पीकर्स के साथ डुअल स्मार्ट एंप्लीफायर और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक है। फोन में 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज (UFS 2.1) है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी की बात करें तो ZenFone 6 में यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, वाई-फाई 802.11एसी (वाई-फाई 5), ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और जीपीएस शामिल है।
Advertisement

फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.1x75.11x8.1-9.1 मिलीमीटर और वज़न 190 ग्राम है। फोन के ऊपरी और निचले हिस्से में स्टीरियो स्पीकर्स हैं, साथ ही नोटिफिकेशन एलईडी लाइट भी दी गई है। Asus ब्रांड के इस फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • High quality notchless screen
  • Excellent performance
  • Useful software features
  • Good quality selfies
  • Bad
  • Disappointing low light camera performance
  • Face recognition is slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.