आर्कोस ने लॉन्च किया सेल्फी के दीवानों के लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 अगस्त 2016 13:45 IST
फ्रांस की स्मार्टफोन कंपनी आर्कोस ने आईएफए 2016 में अपना जलवा बिखेरने को पूरी तरह तैयार है। कंपनी आने वाले ट्रेड शो में कई हैंडसेट पेश करने की तैयारी कर रही है। इसी हफ्ते हीलियम सीरीज में पांच फोन और रग्ड आर्कोस 50 सैफायर लॉन्च करने के बाद कंपनी ने आर्कोस 55 डायमंड सेल्फी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन की जानकारी के साथ लिस्ट कर दिया गया है। इसके अनलॉक वेरिएंट की कीमत 222 डॉलर (करीब 14,200 रुपये) है। इसके अलावा 3 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले लाइट वेरिएंट की कीमत करीब 188 डॉलर (करीब 12,600 रुपये) होगी।

जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है कि आर्कोस 55 डायमंड सेल्फी खासतौर पर सेल्फी के दीवानों के लिए बनाया गया है। इस फोन में स्क्रीन फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा यह कैमरा बैलेंस शॉट के लिए क्वालकॉम की क्रोमाफ्लैश तकनीक के साथ आता है। तस्वीरों की शार्पनेस बढ़ाने के लिए ऑप्टिज़ूम और सेलेक्टिव फोकस करने के लिए यूबीफोकस जैसे फीचर भी हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये टेक्नोलॉजी रियर व फ्रंट दोनों कैमरों के लिए है या नहीं। इस डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

आर्कोस 55 डायमंड सेल्फी मेटल बॉडी के साथ आता है। इसमें 5.5 इंच 1920 x 1080 पिक्सल का फुल एचडी आईपीएस स्क्रीन है जो ड्रैगनट्रेल ग्लास के साथ आता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। रैम 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी  है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ज के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी, जिसके 12 घंटे तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 155 x 76.6 x 7.7 मिलीमीटर और वज़न 184 ग्राम है।
Advertisement

बबात करें कनेक्टिविटी की तो यह फोन 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, जीपीआरएस/एज, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी) जैसे फीचर के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Archos, Archos 55 diamond selfie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.