इस 3जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत है 2,700 रुपये से कम

इस 3जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत है 2,700 रुपये से कम
विज्ञापन
देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एक्वा मोबाइल्स ने मंगलवार को अपना बजट स्मार्टफोन एक्वा 3जी 512 लॉन्च किया। 2,699 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन ईबोनी ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट में प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।  

एक्वा 3जी 512 एक डुअल-सिम हैंडसेट है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलेगा। इसमें 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर (कॉर्टेक्स-ए7) मीडियाटेक एमटीके6572 प्रोसेसर के साथ मौजूद होगा 512 एमबी रैम।

इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। एक्वा 3जी 512 का डाइमेंशन 115x61.5x9.7 मिलीमीटर है और वज़न 113 ग्राम। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2100 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियट लाइट सेंसर को भी शामिल किया गया है।

एक्वा 3जी 512 में व्हाट्सऐप, वाइबर, यूट्यूब और फेसबुक जैसे कई ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे।

अगर इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डाली जाए तो इसकी तुलना इंटेक्स द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए एक्वा वेभ से की जा सकती हैं। इंटेक्स एक्वा वेभ स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम एससी7715ए प्रोसेसर, 256 एमबी के रैम और 4 इंच (480x800 पिक्सल) का डिस्प्ले है व इसकी कीमत 2,949 रुपये है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »