Apple ने दी iPhone के लिए सस्ते चार्जर्स से बचने की चेतावनी

एपल का कहना है कि अन्य ब्रांड्स के चार्जर और केबल्स का इस्तेमाल करने से धीमी चार्जिंग और बैटरी को नुकसान जैसी समस्याएं हो सकती हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2023 16:14 IST
ख़ास बातें
  • एपल के AirPods Mac, iPad और स्मार्टवॉच को भी काफी पसंद किया जाता है
  • गलत एक्सेसरी से इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी या दुर्घटना की आशंका रहती है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

कंपनी के डिवाइसेज के करोड़ों यूजर्स हैं

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone की बड़ी संख्या में बिक्री होती है। दुनिया भर में एपल के AirPods Mac, iPad और स्मार्टवॉच को भी काफी पसंद किया जाता है। इन डिवाइसेज के करोड़ों यूजर्स हैं। एपल ने इन प्रोडक्ट्स के लिए नॉन-सर्टिफाइड चार्जर्स और केबल्स का इस्तेमाल करने को लेकर चेतावनी दी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी के एक सपोर्ट डॉक्यूमेंट के हवाले से बताया गया है कि एपल ने कस्टमर्स को अन्य ब्रांड्स के चार्जर और केबल्स इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। एपल का कहना है कि अन्य ब्रांड्स के चार्जर और केबल्स का इस्तेमाल करने से धीमी चार्जिंग और बैटरी को नुकसान होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। टेक एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि गलत एक्सेसरी का इस्तेमाल करने पर इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी और दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है। एपल ने कहा है कि कस्टमर्स को कंपनी की ओर से मैन्युफैक्चर्ज चार्जर्स या एपल के लिए बनाए सर्टिफिकेशन वाले चार्जर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि, यह सर्टिफिकेशन कोई गारंटी नहीं देता। 

भारत की यूरोपियन यूनियन (EU) के समान आईफोन के लिए यूनिवर्सल चार्जिंग पोर्ट के रूल को लागू करने की योजना के बारे में हाल ही ही में एपल ने केंद्र सरकार के सामने विरोध दर्ज कराया है। कंपनी ने सरकार से कहा है कि अगर देश में EU के समान मौजूदा iPhones के लिए यूनिवर्सल चार्जिंग पोर्ट का रूल लागू किया जाता है तो उसके प्रोडक्शन के टारगेट पर असर पड़ेगा। देश में स्मार्टफोन्स के लिए USB-C चार्जिंग पोर्ट अनिवार्य करने के रूल को लागू करने की तैयारी की जा रही है। 

Reuters की रिपोर्ट में सरकार के एक दस्तावेज के हवाले से बताया गया था कि एपल इस रूल में छूट या इसे टालने के लिए लॉबीइंग कर रही है। EU में यह रूल लागू होने के छह महीने बाद जून 2025 में सरकार इसे देश में अनिवार्य करना चाहती है। Samsung सहित लगभग सभी स्मार्टफोन मेकर्स ने इसके लिए सहमति दी है। हालांकि, एपल इसके पक्ष में नहीं है। आईफोन्स में वर्षों से एक अलग लाइटनिंग कनेक्टर पोर्ट का इस्तेमाल होता है। EU का अनुमान है कि सिंगल चार्जिंग सॉल्यूशन से कस्टमर्स के लगभग 27.1 करोड़ डॉलर की बचत होगी। भारत में इससे इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को घटाने में आसानी होगी और आईफोन इस्तेमाल करने वालों को सुविधा मिलेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.