Apple ग्लोबल स्तर पर ला रहा eSIM टेक्नोलॉजी, iPhone 17 Air से होगी शुरुआत!

Apple कथित तौर पर अपनी eSIM-ओनली टेक्नोलॉजी को इंटरनेशनल स्तर पर लाने का प्लान बना रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 17:08 IST
ख़ास बातें
  • Apple कथित तौर पर अपनी eSIM-ओनली टेक्नोलॉजी ग्लोबल स्तर पर ला रहा है।
  • iPhone 17 Air में सबसे पहले eSIM-ओनली टेक्नोलॉजी दी जाएगी।
  • iPhone 17 Air भी Apple के इन-हाउस 5G मॉडेम वाला पहला आईफोन होगा।

iPhone 16 में 6.1 इंच की XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर अपनी eSIM-ओनली टेक्नोलॉजी को इंटरनेशनल स्तर पर लाने का प्लान बना रहा है। द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिसकी शुरुआत आगामी iPhone 17 Air से होगी। जबकि यूएस में आईफोन पहले से ही सिर्फ eSIM टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple iPhone 17 Air के लॉन्च के साथ इस टेक्नोलॉजी को अन्य देशों में भी लाया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 17 Air Design


iPhone 17 Air काफी हद तक स्लिम होने की उम्मीद है। प्रोटोटाइप की मोटाई सिर्फ 5 से 6 मिलीमीटर है, जो iPhone 16 के 7.8 मिमी की तुलना में काफी स्लिम है। अगर यह कंफर्म हो जाता है तो यह इसे Apple के सबसे स्लिम डिवाइसेज में से एक बना देगा, जिसकी तुलना iPhone 6 से की जा सकती है, जिसकी मोटाई 6.9 मिमी थी। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ज्यादा स्लिम डिजाइन से कई इंजीनियरिंग चुनौतियां भी आई हैं।

कहा जाता है कि Apple के इंजीनियर बैटरी और थर्मल मैटेरियल जैसे कंपोनेंट को स्लिम फ्रेम में फिट करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा डिवाइस में सिंगल ईयरपीस स्पीकर मिल सकता है, क्योंकि दूसरे स्पीकर के लिए जगह नहीं है। वर्तमान में iPhone मॉडल में यह दिया जाता है। स्लिम प्रोफाइल बरकरार रखने के लिए iPhone 17 Air में कथित तौर पर एक बड़े, सेंटर वाले कैमरा बम्प में एक सिंगल रियर कैमरा होगा जो कि हालिया आईफोन के कैमरा सेटअप से अलग होगा।

Apple करेगा इन-हाउस 5G मॉडेम पर शिफ्ट


iPhone 17 Air भी Apple के इन-हाउस 5G मॉडेम वाला पहला आईफोन होगा। नया मॉडेम ज्यादा पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वर्तमान में स्पीड और कनेक्टिविटी के मामले में क्वालकॉम प्रोसेसर से पीछे है। इसमें mmWave 5G के लिए सपोर्ट की कमी है। Apple फिजिकल सिम कार्ड के बजाय सिक्योर, आसान ऑप्शन के तौर पर eSIM टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे रहा है। अगर कोई डिवाइस खो जाता है या चोरी हो जाता है तो eSIM को हटा नहीं सकते हैं और वे यूजर्स को एक ही डिवाइस पर कई फोन नंबर मैनेज करने की अनुमति देते हैं। हालांकि, iPhone 17 Air जो कि अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसे चीन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। चीन के रियल नेम रजिस्ट्रेशन सिस्टम के अंदर फिजिकल सिम ट्रे की अभी भी जरूरत है। eSIM के अप्रूवल के बिना चीन में इसके रिलीज में रुकावट आ सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.