Apple 15 सितंबर को लॉन्च करेगी नए प्रोडक्ट्स, वॉच और आईपैड की उम्मीद

'टाइम फ्लाइज़' Apple इवेंट 15 सितंबर को सुबह 10 बजे पीडीटी (भारत में सुबह 10:30 बजे) से लाइवस्ट्रीम किया जाना है।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 11:32 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने 15 सितंबर के लिए आयोजित किया है अपना 'Time Flies' इवेंट
  • Apple Watch और iPad Air लॉन्च होने की उम्मीद
  • भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा ऐप्पल इवेंट

Apple iPhone 12 सीरीज़ के लॉन्च में थोड़ी देरी होगी

Apple ने 15 सितंबर को 'टाइम फ्लाइज़' नाम का एक इवेंट आयोजित किया है, जिसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजा है और यह नाम Apple Watch और iPad Air लॉन्च की ओर इशारा कर रहा है। सितंबर महीने में आमतौर पर कंपनी अपनी अगली iPhone सीरीज़ करती है - हालांकि इस साल iPhone 12 सीरीज़ के लॉन्च में देरी होने वाली है।

याद दिला दें कि Apple ने अपने पिछले कमाई परिणामों की घोषणा करते समय कहा था कि इस साल नए iPhone मॉडल के लॉन्च में कुछ हफ्तों की देरी होगी। इसका कारण COVID-19 महामारी के कारण सप्लाई चेन में आने वाली समस्याओं को बताया गया था। Apple आमतौर पर सितंबर में नए iPhone मॉडल लॉन्च करती है और बाद में उन्हें उसी महीने उपलब्ध कराती है। नई iPhone सीरीज़ के अब अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि हाल ही में सामने आए एक लीक ने नए आईपैड एयर और ऐप्पल वॉच मॉडल के सितंबर में लॉन्च होने की बात कही थी।

'टाइम फ्लाइज़' Apple इवेंट 15 सितंबर को सुबह 10 बजे पीडीटी (भारत में सुबह 10:30 बजे) से लाइवस्ट्रीम किया जाना है। ब्लूमबर्ग के ऐप्पल वॉचर मार्क गुरमन ने मंगलवार को संकेत दिया कि अगले हफ्ते के लॉन्च में iPad Air और Apple Watch सीरीज़ के नए मॉडल देखने को मिलेंगे। याद दिला दें कि इन लाइनअप के मॉडल को हाल ही में ईईसी पर प्रमाणित किया गया था, जिससे इनके जल्द लॉन्च होने का पता चलता है। इस इवेंट में ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 के मॉडल्स लॉन्च होने की उम्मीद है, जो अधिक किफायती Apple Watch Series 3 लाइनअप को रिप्लेस करेंगे।

जैसा कि सभी iPhone मॉडल के लॉन्च से पहले होता है, iPhone 12 के लॉन्च से पहले भी फोन की कई अफवाहें सामने आ गई है, जिसमें एक अफवाह इस सीरीज़ में चार आईफोन की मौजूदगी का दावा करती है। सीरीज़ में iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max सहित चार अपेक्षित iPhone मॉडल शामिल हो सकते हैं, जिनमें से केवल आखिरी वाले में फास्टर मिलीमीटर-वेव 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट शामिल होगा और अन्य iPhone 12 मॉडल सब-6 गीगाहर्ट्ज़ 5G कनेक्टिविटी की पेशकश कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple iPad 2020, Apple Watch Series 6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.