आईफोन 7 का लॉन्च इवेंट 7 सितंबर को, ऐप्पल ने भेजा इनवाइट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2016 06:51 IST
ऐप्पल ने एक खास इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। 7 सितंबर (बुधवार) को इस इवेंट को सेन फ्रांसिसको के बिल ग्राहम सिविक ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐप्पल इस इवेंट में अगले आईफोन और ऐप्पल वॉच मॉडल से पर्दा उठाएगी।

ऐप्पल के अन्य प्रोडक्ट की तरह अगले आईफोन को लेकर भी कई किस्म दावे किए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि सबसे ज्यादा चर्चा नाम को लेकर हुई। वैसे, सारी रिपोर्ट से यह तो साफ है कि इस साल ऐप्पल अपने स्मार्टफोन लाइनअप में कोई बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं करेगी। लेकिन कुछ रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया कि इस साल ऐप्पल अपने स्मार्टफोन को आईफोन 7 का नाम नहीं देगी।
Advertisement

ऐप्पल इस साल आईफोन 6एसई के नाम से अपने हैंडसेट को पेश कर सकती है। हालांकि, इनवाइट में '7th' को जिस तरह तवज्जो दी गई है उससे साफ हो जाता है कि अगले फोन का नाम आईफोन 7 होने की संभावना ज्यादा है।

अगले आईफोन के कैमरे में भी सुधार किए जाने की उम्मीद है। 4.7 इंच डिस्प्ले वाला मॉडल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा और 5.5 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट में डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है।
Advertisement
क्यूपर्टिनो की यह कंपनी इस साल के दोनों मॉडल में नए ऐप्पल ए10 चिपसेट को इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा कंपनी द्वारा 3 जीबी रैम इस्तेमाल किए जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

दावा तो यह भी किया गया है कि आईफोन 7 का शुरुआती मॉडल 16 जीबी की जगह 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा कंपनी 256 जीबी वेरिएंट भी पेश करेगी।
Advertisement

उम्मीद है कि ऐप्पल इस साल आईफोन मॉडल के डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन में भी सुधार करेगी। आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस क्रमशः 750x1334 पिक्सल और 1080x1920 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में क्रमशः 1080x1920 पिक्सल और 1440x2560 पिक्सल वाले डिस्प्ले होंगे। जानकारी मिली है कि ऐप्पल इस बार स्पेस ब्लैक वेरिएंट भी पेश करेगी।
Advertisement

पता चला है कि ऐप्पल अगले आईफोन को अमेरिका में 16 सितंबर को उपलब्ध कराएगी। भारत में इसे अक्टूबर महीने तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.