ऐप्पल का दावा, अब तक बिके एक अरब आईफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जुलाई 2016 14:53 IST
ऐप्पल ने बुधवार को एक अरबवें आईफोन की बिक्री की घोषणा की। स्मार्टफोन बाजार में कड़ी प्रतिद्वंदिता बनाए रखने के इरादे से कंपनी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने कंपनी के कैलिफोर्निया स्थित हेडक्वार्टर में एक स्टाफ मीटिंग के दौरान यह घोषणा की।

कुक ने एक बयान में कहा, ''आईफोन इतिहास के सबसे जरूरी, दुनिया बदलने वाले और सफल प्रोडक्ट में से एक बन गया है। यह लगतार साथ रहने वाले एक साथी से ज्यादा है। आईफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। पिछले हफ्ते एक अरबवें आईफोन को बेचने के साथ ही हमने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। हम हमेशा ज्यादा नहीं बल्कि सबसे बेहतर प्रोडक्ट पेश करना चाहते हैं जो सबसे अलग हों।''
Advertisement

पिछली तिमाही में ऐप्पल आईफोन की बिक्री में गिरावट के एक दिन बाद ही यह खबर आई है। 2007 में आईफोन की शुरुआत के बाद से यह दूसरी बार है जब आईफोन की सतत वृद्धि में गिरावट हुई है।

ऐप्पल ने 25 जून को खत्म हुई तिमाही में 40.4 मिलियन आईफोन बेचे जो पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत कम है। ये तिमाही परिणाम ऐप्पल के लिए चुनौती है।
Advertisement

ऐप्पल अपने प्रोडक्ट को सबसे अलग बनाने पर ध्यान दे रही है और ज्यादा रेवेन्यू के लिए यह अलग-अलग सर्विस पर भी फोकस कर रही है। ऐप्पल वॉच, म्यूज़िक और कनेक्टेड कार जैसी सर्विस के साथ ऐप्पल अपने ईकोसिस्टम में यूज़र को बढ़ा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple Watch, Mobiles, Tim Cook, iPhones

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.