दिल्ली में खुला Apple रिसेलर iNvent का सबसे बड़ा स्टोर, iPhone-Mac पर बंपर डील्स!

iNvent स्टोर Unity One Elegante Mall, पीतमपुरा के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित है। ग्राहक इस स्टोर पर iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और एक्सेसरीज के लिए हैंड्स-ऑन डेमो जोन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Pitampura में खुला भारत का सबसे बड़ा Apple Premium Partner Store
  • Apple इकोसिस्टम और हैंड्स-ऑन डेमो पर खास फोकस
  • लॉन्च पर EMI, trade-in और बैंक ऑफर्स उपलब्ध

iNvent में लॉन्च पर EMI, trade-in और बैंक ऑफर्स उपलब्ध

iNvent, जो कि Apple का ऑथोराइज्ड प्रीमियम रिसेलर है, ने दिल्ली के पीतमपुरा में अपना अब तक का सबसे बड़ा एक्सपेरिमेंटल Apple Store लॉन्च किया है। कंपनी के अब देशभर में 24 स्टोर्स हो चुके हैं, जिनमें से 14 स्टोर्स दिल्ली-NCR में मौजूद हैं। नया Apple Premium Partner Store 3,833 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और इसे खास तौर पर Apple ईकोसिस्टम, प्रोडक्ट एक्सपीरियंस और रोजमर्रा के यूज के केस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑफर्स और डील्स भी पेश किए गए हैं।

यह स्टोर Unity One Elegante Mall, पीतमपुरा के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित है। ऐप्पल-इंस्पायर्ड डिजाइन वाले इस स्टोर में स्मार्ट ट्रैफिक फ्लो, अलग-अलग थीमेटिक जोन्स, हैंड्स-ऑन डेमो एरिया और पर्सनलाइज्ड असिस्टेंस डेस्क मौजूद हैं, जिससे ग्राहक आसानी से Apple डिवाइसेज को एक्सप्लोर कर सकें और यह समझ सकें कि Apple का पूरा ईकोसिस्टम एक साथ कैसे काम करता है।

Advertisement

ग्राहक इस स्टोर पर iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और एक्सेसरीज के लिए हैंड्स-ऑन डेमो जोन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा लाइव इकोसिस्टम डेमो के जरिए फीचर्स को समझाया जाता है। स्टोर में कंसल्टेशन और सेटअप एरिया भी मौजूद है, जहां खरीदारी को लेकर सुझाव, डेटा ट्रांसफर, एक्टिवेशन और ऑनबोर्डिंग जैसी सर्विसेज दी जाएंगी।

Launch Offers और Deals

नए स्टोर के लॉन्च के मौके पर iNvent ने लिमिटेड पीरियड के लिए कई ऑफर्स भी पेश किए हैं। iPhone 17 पर फ्लैट 8,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिसमें 4,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 7,500 रुपये तक के फ्री एक्सेसरीज शामिल हैं। iPhone Air पर फ्लैट 24,000 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है, जबकि iPhone 17 Pro पर 11,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

Advertisement

MacBook Air M4 पर फ्लैट 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक शामिल है, वहीं स्टूडेंट्स के लिए यह छूट 23 प्रतिशत तक बताई गई है। iPad A16 पर 7 प्रतिशत फ्लैट डिस्काउंट, स्टूडेंट्स के लिए अतिरिक्त 10 प्रतिशत तक की छूट और 3,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। Apple Watch पर भी 5 प्रतिशत की छूट के साथ स्टूडेंट्स को 2,000 रुपये तक का कैशबैक और 1,500 रुपये तक का फ्री बैंड ऑफर किया जा रहा है।

कंपनी के मुताबिक, ये ऑफर्स खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, जो पहली बार प्रीमियम Apple प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं या अपने पुराने डिवाइस को अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.