Apple जल्द हासिल कर सकती है 4 लाख करोड़ डॉलर का वैलेयूएशन, AI पर बुलिश इनवेस्टर्स

पिछले कुछ महीनों में कंपनी को AI से जुड़ी योजना में देरी के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 20:02 IST
ख़ास बातें
  • नवंबर की शुरुआत से कंपनी का शेयर प्राइस में लगभग 16 प्रतिशत बढ़ा है
  • एपल का मौजूदा वैल्यूएशन लगभग 3.85 लाख करोड़ डॉलर का है
  • कंपनी की फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की योजना है

पिछले दो वर्षों में कंपनी का शेयर लगभग दोगुना हुआ है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का स्टॉक मार्केट में वैल्यूएशन जल्द चार लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच सकता है। कंपनी ने iPhone की सेल्स को बढ़ाने के लिए आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स पेश करने की तैयारी की है। इससे इनवेस्टर्स को एपल की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। 

नवंबर की शुरुआत से कंपनी के शेयर प्राइस में लगभग 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एपल का मौजूदा वैल्यूएशन लगभग 3.85 लाख करोड़ डॉलर का है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी को AI से जुड़ी योजना में देरी के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा है। Alphabet और Microsoft जैसी कंपनियों ने इस दौड़ में एपल को पीछे छोड़ दिया है। Nvidia को AI पर दांव लगाने का बड़ा फायदा मिला है। पिछले दो वर्षों में इस Nvidia का शेयर 800 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। इस अवधि में एपल का शेयर लगभग दोगुना हुआ है। 

इस महीने की शुरुआत में एपल ने अपने डिवाइसेज में OpenAI के ChatGPT को इंटीग्रेट करना शुरू किया था। कंपनी की फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की योजना है। हाल ही में कंपनी को फोल्डेबल डिवाइसेज के लिए हिंज मैकेनिज्म से जुड़ा एक पेटेंट मिला है। इस हिंज का इस्तेमाल स्मार्टफोन के अलावा अन्य फोल्डेबल डिवाइसेज में भी किया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। GSMArena की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) की वेबसाइट पर पब्लिश किए गए एक डॉक्यूमेंट में एपल के नए हिंज डिजाइन के बारे में जानकारी उपलब्ध है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो हिंज स्ट्रक्चर के  साथ जुड़ा है। यह एक एक्सिस के आसपास बेंड होता है। इसमें फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है जो दो हिस्सों में बंटा है।  

भारत में कंपनी की मैन्युफेक्चरिंग  बढ़ रही है। देश में Apple के iPhone की मैन्युफैक्चरिंग मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अप्रैल से अक्टूबर के बीच 10 अरब डॉलर (लगभग 84,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गई है। हालांकि, कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की बड़ी हिस्सेदारी है। एपल की अक्टूबर में मैन्युफैक्चरिंग दो अरब डॉलर के साथ एक महीने में सबसे अधिक रही है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी में केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम की महत्वपूर्ण भूमिका है।  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  3. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  6. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  7. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  8. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  9. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  10. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.