2026 में Apple के फोल्‍डेबल आईफोन मचाएंगे तहलका! क्‍या तैयारी है? जानें

इनमें से पहली डिवाइस iPad-MacBook हाइब्रिड हो सकती है।

2026 में Apple के फोल्‍डेबल आईफोन मचाएंगे तहलका! क्‍या तैयारी है? जानें
ख़ास बातें
  • 2026 तक ऐपल लॉन्‍च कर सकती है फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स
  • पहली डिवाइस iPad-MacBook हाइब्रिड हो सकती है
  • फोल्‍डेबल आईफोन में 7.9 इंच या 8.3 इंच डिस्प्ले होने की खबर
विज्ञापन
Apple के बारे में कई साल से अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रही है। स्‍मार्टफोन मार्केट में फोल्‍डेबल डिवाइस सबसे पहले सैमसंग लेकर आई। फ‍िर चीनी कंपनियों ने हाथ आजमाया और अब तो गूगल के भी फोल्‍ड फोन आ चुके हैं। हालांकि ऐपल ने इस दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया और आईफोन्‍स को अपग्रेड करती रही। अब एक मार्केट एनालिस्‍ट का मानना है कि चीजें बहुत जल्‍द बदल सकती हैं। उनके मुताबिक, Apple साल 2026 में दो फोल्डेबल डिवाइस पेश करने की योजना बना रही है। इनमें से पहली डिवाइस iPad-MacBook हाइब्रिड हो सकती है।

हैटोंग इंटरनेशनल सिक्योरिटीज ग्रुप से जुड़े एनालिस्‍ट ‘जेफ पु' (9to5Mac के जरिए) के इन्‍वेस्‍टर नोट्स के अनुसार, Apple की योजना 2026 में दो डिवाइसेज के लॉन्च के साथ फोल्डेबल डिवाइस मार्केट में एंट्री करने की है। पहली डिवाइस दो पॉपुलर Apple डिवाइसों- आईपैड और मैकबुक का एक हाइब्रिड होने का अनुमान है। बताया जाता है कि अनफोल्ड होने पर इसमें 18.8 इंच का डिस्प्ले होगा। 

दूसरी डिवाइस को फोल्डेबल iPhone बताया जा रहा है। इन्‍वेस्‍टर नोट का यह दावा पिछली रिपोर्ट्स को भी कन्‍फर्म करता है, जिनमें बताया गया था कि कंपनी एक फोल्डेबल iPhone डेवलप कर रही है जो 2026 में iPhone 18 सीरीज के साथ शुरू हो सकता है। इसमें  Samsung Galaxy Z Flip 6 वाला क्‍लैमशैल डिजाइन हो सकता है। 

प्‍यू रिसर्च के नोट से भी अंदाजा मिला है कि आईपैड-मैकबुक हाइब्रिड 2026 की दूसरी तिमाही में ऐपल की ओर से लॉन्‍च होने वाला पहला फोल्डेबल होगा। पहले बताया गया था कि अगले साल बड़े पैमाने पर इसका प्रोडक्‍शन शुरू हो जाएगा, लेकिन एनालिस्‍ट का दावा है कि अब ऐसा नहीं हो सकता है।

बताया जा रहा है कि आईपैड-मैकबुक हाइब्रिड 2026 की शुरुआत फोल्डेबल iPhone मॉडल के बाद होगी। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यह iPhone 18 सीरीज के साथ इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। फोल्‍डेबल आईफोन में 7.9 इंच या 8.3 इंच डिस्प्ले होने की खबर है। डिस्‍प्‍ले के लिए सैमसंग को प्राइमरी सप्‍लायर बनाया जा सकता है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • कमियां
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
Cover Display3.40 इंच
Cover Resolution720x748 पिक्सल
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »