Apple के फोल्डेबल iPhone का हो सकता है iPad Mini जैसा डिजाइन

अगले वर्ष एपल का फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 19:11 IST
ख़ास बातें
  • अगले वर्ष कंपनी का फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन की स्क्रीन को अनफोल्ड करने पर iPad Mini के समान दिख रही है
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple भी इस सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। अगले वर्ष कंपनी का फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में फोल्डेबल iPhone के कंप्यूटर-एडेड डिजाइन (CAD) को लीक किया गया है। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन को अनफोल्ड करने पर यह iPad Mini के समान है। इसकी स्क्रीन को फोल्ड करने पर थिकनेस 9.6 mm और चौड़ाई 83.8 mm की है। इसे फोल्ड करने पर 1.8 mm हिंज सेक्शन दिख रहा है। फोल्डेबल आईफोन में बाहर की ओर दो कैमरा है। इसकी मेन स्क्रीन में फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच दिख रहा है। इस स्मार्टफोन की आउटर स्क्रीन 5.4 इंच की है और इसका रिजॉल्यूशन 2,088 x 1,422 पिक्सल्स का है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फोल्डेबल आईफोन का यह डिजाइन एक्सेसरी मैन्युफैक्चरर्स से लिया गया है। 

एपल की योजना अगले वर्ष इस स्मार्टफोन को iPhone सीरीज के साथ लॉन्च करने की है। इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 7.76 इंच की है, जो iPad Mini के लगभग समान है। फोल्डेबल आईफोन के इनर डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2,713 x 1,920 पिक्सल्स का है। इस स्मार्टफोन की अनफोल्ड करने पर थिकनेस 4.8 mm की है। आईफोन फोल्ड में LTPO+ फ्लेक्सिबल OLED इनर स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold में इस्तेमाल की गई बैटरी से भी यह अधिक कैपेसिटी वाली हो सकती है। कंपनी ने iPhone 17 Pro Max में 5,088 mAh के साथ अपने किसी स्मार्टफोन की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी है। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 2,399 डॉलर (लगभग 2,16,000 रुपये) का हो सकता है। अगर यह प्राइस रखा जाता है तो यह कंपनी का सबसे महंगा आईफोन होगा। इसका कारण आईफोन फोल्ड के मैटीरियल की कॉस्ट अधिक होना है। इस सेगमेंट में चीन की स्मार्टफोन मेकर Huawei और सैमसंग ने ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी लॉन्च किए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  2. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  3. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  6. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  8. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  9. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.