iPhone 11 अब होगा मेड-इन-इंडियाः पीयूष गोयल

भारत सभी स्मार्टफोन विक्रेताओं के लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार बन गया है और इसकी एक बड़ी वजह देश 50 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन यूज़र्स की मौजूदगी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने साल 2017 में भारत में iPhone SE बनाना शुरू किया था
  • अब टॉप-ऑफ-द-लाइन iPhone 11 भी बनाया जाएगा भारत में
  • मेक-इन-इंडिया के तहत 20 प्रतिशत आयात कर बचाएगी कंपनी

Apple iPhone 11 से पहले कंपनी भारत में iPhone SE बनाती थी

Apple ने भारत में iPhone 11 का निर्माण शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी खुद कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (वाणिज्य और उद्योग) मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी है। क्यूपर्टिनो स्थित टेक्नोलॉजी दिग्गज ने देश में iPhone XR के लिए असेंबली लाइन शुरू करने के ठीक नौ महीने बाद यह नया फैसला लिया है। आईफोन 11 की स्थानीय असेंबली के जरिए कंपनी 20 प्रतिशत टैक्स बचा सकेगी, जिसका भुगतान कंपनी पहले अपने ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से हैंडसेट आयात करने के लिए करती थी। Apple के पास अपने iPhone मॉडल के लिए आपूर्तिकर्ताओं के रूप में Foxconn, Wistron और Pegatron है और ये तीनों इस समय भारतीय बाज़ार में भारी निवेश कर रहे हैं।

पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कहा (अनुवादित) "मेक इन इंडिया को महत्वपूर्ण बढ़ावा!" उन्होंने आगे पुष्टि करते हुए यह भी कहा (अनुवादित) "Apple ने भारत में iPhone 11 का निर्माण शुरू कर दिया है।"

भारत सभी स्मार्टफोन विक्रेताओं के लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार बन गया है और इसकी एक बड़ी वजह देश 50 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन यूज़र्स की मौजूदगी है। सैमसंग और Xiaomi सहित कंपनियों ने भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए देश में पहले से ही बहुत सारे संसाधनों पर निवेश किया है। यूज़र डिमांड के विस्तार ने हाल ही में Apple और इसके आपूर्तिकर्ताओं को भी आकर्षित किया है।

इस महीने की शुरुआत में, फॉक्सकॉन, जो iPhone और अन्य Apple डिवाइसों के लिए कंपनी का मुख्य आपूर्तिकर्ता है, ने कथित तौर पर अपने भारत प्लांटों का विस्तार करने के लिए 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,491 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बनाई है। पेगाट्रॉन - फॉक्सकॉन के बाद दूसरा सबसे बड़ा आईफोन असेंबलर - भी देश में कुछ निवेश करने और आने वाले भविष्य में एक स्थानीय सब्सिडियरी स्थापित करने की योजना बना रहा है।
Advertisement

ऐप्पल ने भारत में मई 2017 में अपने घरेलू निर्माण की शुरुआत iPhone SE के साथ की थी। यह शुरुआत आपूर्तिकर्ता विस्ट्रॉन की बेंगलुरु यूनिट में हुई। हालांकि, ऐप्पल टीम ने बाद में देश में फॉक्सकॉन की यूनिट्स के साथ अपने स्थानीय विनिर्माण का विस्तार किया।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3110 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple iPhone 11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.