13 इंच Apple MacBook Pro मॉडल M2 चिप के साथ 8 मार्च को होगा लॉन्च: रिपोर्ट

रिपोर्ट में आगामी मैकबुक प्रो के साइज़ की जानकारी नहीं दी गई है। मौजूदा मैकबुक प्रो एम1 प्रोसेसर के साथ 13 इंच वेरिएंट में आता है। फिलहाल इससे संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, ऐसे में यह खबर केवल अफवाह मात्र समझी जा सकती है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 9 फरवरी 2022 18:33 IST
ख़ास बातें
  • MacBook Pro को M2 सिलिकॉन चिप के साथ 8 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
  • मौजूदा 13 इंच मैकबुक प्रो M1 चिप से लैस है
  • MacBook Air भी हो सकता है लॉन्च
Apple MacBook Pro कंपनी के M2 सिलिकॉन चिप से लैस होगा, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इसे आगामी Spring launch इवेंट के दौरान मार्च में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल के सप्लाई चेन पार्टनर्स ने आगामी मैकबुक प्रो के प्रोडक्शन का काम Lunar New Year की छुट्टियों के दौरान भी ज़ारी रखा था। एक अन्य रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि ऐप्पल कंपनी इस साल के अंत में एंट्री-लेवल 13 इंच मैकबुक प्रो का अपडेटिड वर्ज़न भी पेश करने वाली है। यह मॉडल लेटेस्ट Apple M2 प्रोसेसर से लैस होगा। आगामी MacBook Air को लेकर भी कहा जा रहा है कि यह एम2 प्रोसेसर से लैस होगा।

DigiTimes की रिपोर्ट के अनुसार, Apple कंपनी MacBook Pro को M2 सिलिकॉन चिप के साथ 8 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि ऐप्पल के सप्लाई चेन पार्टनर्स ने आगामी मैकबुक प्रो के प्रोडक्शन का काम Lunar New Year की छुट्टियों के दौरान भी ज़ारी रखा था।
Advertisement

रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि ऐप्पल कंपनी मार्च की शुरुआत में कुछ नए डिवाइस को लॉन्च कर सकती है, इसमें लेटेस्ट M2 प्रोसेसर के साथ नया MacBook Pro, बजट iPhone SE 3 5G और नया iPad शामिल हो सकते हैं। प्रोसेसर के अलावा, नए मैकबुक प्रो में कथित रूप से लगभग बाकि के सभी स्पेसिफिकेशन मौजूदा मैकबुक प्रो मॉडल के समान होंगे, जो कि M1 चिप से लैस है।

हालांकि, रिपोर्ट में आगामी मैकबुक प्रो के साइज़ की जानकारी नहीं दी गई है। मौजूदा मैकबुक प्रो एम1 प्रोसेसर के साथ 13 इंच वेरिएंट में आता है। फिलहाल इससे संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, ऐसे में यह खबर केवल अफवाह मात्र समझी जा सकती है।
Advertisement

एक अन्य रिपोर्ट में Apple analyst Mark Gurman ने जानकारी दी है कि ऐप्पल कंपनी अपडेटिड 13 इंच मैकबुक प्रो मॉडल साल 2022 के सेकेंड हाफ में लेकर आ सकती है। इससे पहले कंपनी M1 Pro और M1 Max प्रोसेसर के साथ MacBook मॉडल्स रिलीज़ कर चुकी होगी।
Advertisement

एम2 प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का अपडेटिड मैकबुक प्रो मॉडल अपडेटिड MacBook Air के साथ आ सकता है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह ऐप्पल के नए प्रोसेसर से लैस होगा।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful SoC
  • IP67 rating, wireless charging
  • Slim and light
  • Regular software updates
  • Bad
  • Small, low-res display
  • Gets warm when stressed
  • Average low-light camera performance
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.